देश

लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला- ‘नेहरू ने अक्साई चिन चीन को दे दिया था’

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मंगलवार को भी चर्चा जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम नेहरू ने 30 हजार वर्ग किमी ‘अक्साई चिन’ चीन को दे दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अक्साई चिन के 30 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को चीन को सौंपने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने भारत-चीन के बीच हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, ‘1962 में चीन के साथ युद्ध में क्या हुआ? 30 हजार वर्ग किलोमीटर अक्साई चिन चीन को दे दिया गया.’

शाह ने नेहरू के अक्साई चिन के बारे में दिए गए बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘इस तरह की चर्चा उस दौरान सदन में भी हुई. उस पर सदन में जवाहर नेहरू ने कहा कि वहां घास का एक तिनका नहीं उगता, उस जगह का क्या करेंगे? नेहरू जी का सिर मेरे जैसा था. एक संसद सदस्य (त्यागी जी) ने कहा कि आपके (नेहरू) सिर पर भी एक भी बाल नहीं है, तो क्या उसे भी चीन को दे दें?’

सच चीखने से नहीं छिपेगा- शाह

शाह ने यह भी दावा किया कि नेहरू ने आकाशवाणी पर असम को ‘बाय-बाय’ कह दिया था. इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. जवाब में शाह ने कहा, ‘जोर से बोलकर सच को छिपाया नहीं जा सकता.’ अमित शाह यहीं नहीं रुके.

उन्होंने नेहरू के एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का प्रस्ताव दिया था, लेकिन नेहरू ने इसे ठुकरा दिया. शाह ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा, ‘नेहरू का कहना था कि इससे भारत-चीन संबंध खराब होंगे और चीन जैसे महान देश को बुरा लगेगा. आज चीन सुरक्षा परिषद में है और भारत बाहर है. इसके लिए पीएम मोदी प्रयास कर रहे हैं. इसका कारण जवाहर लाल नेहरू का ये स्टैंड है.’


ये भी पढ़े: लोकसभा में बोले पीएम मोदी- नेहरू भारत का 80% पानी पाकिस्तान को देने के लिए सहमत हुए, हमने सिंधु समझौते की गलती सुधारी


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago