Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Debate

लोकसभा में बुधवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे VB–जी राम जी बिल 2025 कहा जा रहा है, उस पर विस्तार से चर्चा हुई।इस चर्चा के दौरान AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल का कड़ा विरोध किया।

Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.

लोकसभा में वंदे मातरम् को लेकर बड़ी चर्चा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम ने वंदे मातरम् को राष्ट्र का गौरव बताया और विपक्ष पर इस गीत के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इसी बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने युवा पीढ़ी से खास बातचीत की और जाना कि आज के युवाओं की नजर में वंदे मातरम् विवाद की असली तस्वीर क्या है।

लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर 1962 युद्ध के समय अक्साई चिन चीन को सौंपने का आरोप लगाया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता को ठुकराने को भी ऐतिहासिक भूल बताया.

लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों को अब डोज़ियर नहीं, ताबूत भेजेगा.