Amit Shah- Smart Border Security
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया “स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट” शुरू करने की तैयारी कर रही है. शुक्रवार को गुजरात के भुज में बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अब केवल सीमा की निगरानी तक सीमित रहने के बजाय व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी.
अमित शाह ने कहा कि नई व्यवस्था में बीएसएफ के साथ स्थानीय लोग, नागरिक प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र बल भी शामिल होंगे. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर एक मजबूत और समन्वित सुरक्षा तंत्र तैयार करना है, जिससे किसी भी तरह की घुसपैठ या सुरक्षा चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके.
सरकार की योजना सीमा सुरक्षा में अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल करने की है. इसके तहत ड्रोन, रडार, वॉच टावर और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा. गृह मंत्री ने बताया कि इस परियोजना में हजारों करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है. फिलहाल यह योजना प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इससे जुड़ा काफी काम पहले ही शुरू किया जा चुका है.
अमित शाह ने भरोसा जताया कि तकनीकी संसाधनों के बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों का काम आसान होगा. खासकर रेगिस्तान, जंगल, दलदली इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कठिन भूभागों में सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी.
गृह मंत्री ने बताया कि सरकार कुछ क्षेत्रों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने पर भी विचार कर रही है. हालांकि इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
ये भी पढ़ें: विषम परिस्थितियों में भी बीएसएफ जवान हंसते हुए सीमाओं की सुरक्षा करते हैं: अमित शाह
पश्चिम बंगाल की सीमा पर अधूरी फेंसिंग का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि पहले जमीन उपलब्ध न होने के कारण काम प्रभावित था. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है और कुछ भूमि बीएसएफ को सौंपी भी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि इस पूरी परियोजना का लक्ष्य ऐसा सुरक्षा कवच तैयार करना है, जिससे कोई भी भारत की सीमाओं का उल्लंघन करने की हिम्मत न कर सके.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…