देश

अमित शाह 7 दिसंबर को अहमदाबाद को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात, ये रही सभी 12 कार्यक्रमों की लिस्ट

Amit Shah Gujarat visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. उनके दिन की शुरुआत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से होगी, जिसके बाद वह एक पुस्तक विमोचन और एक धार्मिक महोत्सव में शामिल होंगे.

आवास एवं शहरी विकास कार्यों का उद्घाटन होगा

अमित शाह सुबह 10:30 बजे अहमदाबाद नगर निगम (AMC) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत थलतेज वार्ड में नवनिर्मित 861 EWS आवासों का उद्घाटन करेंगे. इसके तुरंत बाद, वह साउथ बोपल में पीपीपी मॉडल पर विकसित ऑक्सीजन पार्क (11:00 बजे) और AMC द्वारा नवनिर्मित शकरी झील (11:15 बजे) और वस्त्रपुर झील (11:30 बजे) का उद्घाटन करेंगे. वह मेमनगर में एक ओपन पार्टी प्लॉट (11:45 बजे) का भी उद्घाटन करेंगे. दोपहर में, वह नवा वडज में स्लम पुनर्वास योजना के तहत पीएम आवास योजना के 350 EWS आवासों (12:30 बजे) का उद्घाटन करेंगे.

सामुदायिक एवं खेल सुविधाओं का दौरा-शिलान्यास

शहरी विकास कार्यों की श्रृंखला में, अमित शाह राणीप जीएसटी ब्रिज के नीचे विकसित परिसर (12:45 बजे) और यू राणीप में एक नवनिर्मित व्यायामशाला और पुस्तकालय (1:00 बजे) का दौरा करेंगे. बाद में, वह गोता में एक मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (2:00 बजे) का शिलान्यास करेंगे और AMC के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन (2:30 बजे) करेंगे.

“चुन्नौतिया मुझे पसंद है” पुस्तक का विमोचन

शाम को, अमित शाह का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के जीवन पर आधारित पुस्तक “चुन्नौतिया मुझे पसंद है” के गुजराती संस्करण के विमोचन (शाम 4:00 बजे) के लिए श्री शक्ति कन्वेंशन सेंटर, वैष्णो देवी सर्कल पर होगा. दिन का समापन साबरमती रिवरफ्रंट पर BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित “प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव” (शाम 5:15 बजे) में उनकी उपस्थिति के साथ होगा. यह कार्यक्रम गुजरात में शहरी बुनियादी ढांचे के विकास और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने पर सरकार के ध्यान को दर्शाता है.

कार्यक्रम संख्या कार्यक्रम का विवरण समय स्थान

1 861 EWS आवासों का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे तुलसी रेजीडेंसी, थलतेज
2 ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन सुबह 11:00 बजे इलेक्ट्रोथर्म गार्डन, साउथ बोपल
3 शकरी झील का उद्घाटन सुबह 11:15 बजे शकरी झील, सरखेज गांव
4 वस्त्रपुर झील का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे वस्त्रपुर झील
5 ओपन पार्टी प्लॉट का उद्घाटन सुबह 11:45 बजे मेमनगर पार्टी प्लॉट
6 350 EWS आवासों का उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे भीमजीपुरा, नवा वडज
7 जीएसटी ओवरब्रिज के नीचे विकसित परिसर का दौरा दोपहर 12:45 बजे राणीप जीएसटी ब्रिज, न्यू रानीप
8 व्यायामशाला और पुस्तकालय का दौरा दोपहर 1:00 बजे यू राणीप
9 मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास दोपहर 2:00 बजे गोता
10 AMC के विकास कार्यों का शिलान्यास/उद्घाटन दोपहर 2:30 बजे गोता
11 पुस्तक “चुन्नौतिया मुझे पसंद है” का गुजराती संस्करण विमोचन शाम 4:00 बजे श्री शक्ति कनवेंशन सेंटर
12 “प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव” शाम 5:15 बजे साबरमती रिवरफ्रंट

बिहार और हरियाणा में NIA का बड़ा ऑपरेशन, आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

35 minutes ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

2 hours ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

2 hours ago