देश

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दिखाते राह

देश की राजनीति और सामाजिक जीवन में गहरी छाप छोड़ने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर राजमाता सिंधिया के राष्ट्र, संस्कृति और लोकसेवा के प्रति आजीवन समर्पण को याद किया और उनके योगदान को नमन किया.

नैतिकता की अविस्मरणीय आदर्श: Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि राष्ट्र, संस्कृति व लोकसेवा के लिए आजीवन संकल्पित राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने सामाजिक जीवन में नैतिकता के अविस्मरणीय आदर्श स्थापित किए.

अमित शाह ने ये भी बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने आपातकाल का डटकर मुकाबला किया और विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित रहीं.

आखिर में उन्होंने लिखा, ‘ राजमाता सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन.’

कौन है राजमाता विजयाराजे सिंधिया?

राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भारतीय राजनीति में एक ऐसी शख्सियत के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने सत्ता से ज्यादा सिद्धांतों को अहमियत दी. आपातकाल के दौर में जब कई नेता चुप थे, तब राजमाता ने खुलकर उसका विरोध किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया. इसी वजह से उन्हें एक साहसी और निडर नेता के रूप में देखा जाता है.

संस्कृति और लोकसेवा से गहरा जुड़ाव

राजमाता सिंधिया सिर्फ एक राजनेता ही नहीं थीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की प्रबल समर्थक भी थीं. जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा. उन्होंने हमेशा यह माना कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा होना चाहिए.

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने ऐसे दौर में राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई, जब महिलाओं की भागीदारी सीमित मानी जाती थी. उनके व्यक्तित्व ने साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट विचारधारा के साथ महिलाएं राजनीति में भी निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं. आज भी कई महिला नेता उन्हें अपना आदर्श मानती हैं.

आज भी जीवित उनके विचार

राजमाता सिंधिया भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनके विचार, उनका संघर्ष और उनका व्यक्तित्व आज भी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मार्गदर्शक की तरह मौजूद है. उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के नेता और कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- ‘प्रकृति और संस्कृति का संगम है हिमाचल’, 56वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

7 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

8 minutes ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

17 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

24 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

29 minutes ago