Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी बोले- ‘प्रकृति और संस्कृति का संगम है हिमाचल’, 56वें स्थापना दिवस पर दी बधाई

Himachal Pradesh 56th Statehood Day: पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हरित हिमाचल’ के निर्माण का संकल्प दोहराया.

PM Modi Himachal Pradesh Statehood Day

Himachal Pradesh 56th Statehood Day: पीएम मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में शुभकाममना देते हुए देवभूमि की समृद्धि की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा-

‘प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. अपनी अद्भुत प्रतिभा और पराक्रम से वे सदैव मां भारती की सेवा करते आए हैं. मैं उनके सुनहरे भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं.’

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या लिखा?

देव-भूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश समृद्ध प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, सांस्कृतिक विविधता, अतिथि-भाव से परिपूर्ण जनमानस और गौरवशाली धार्मिक परंपराओं के लिए विश्वभर में विख्यात है. कामना है कि देवभूमि निरंतर प्रगति, समृद्धि और संतुलित विकास के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासी सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ हिमाचल की गौरवशाली पहचान को और सुदृढ़ करें.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या लिखा?

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से समृद्ध हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो, ईश्वर से यह कामना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने क्या लिखा?

शौर्य, पराक्रम और सनातन सभ्यता के विस्तृत इतिहास से सुशोभित, आलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध ‘देवभूमि’ हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी हिमाचलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हू्ं. देवभूमि समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे, यह कामना करता हूं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का संकल्प

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, संघर्ष और जनएकजुटता का प्रतीक है. यह दिन हमें अपने स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेकर एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और हरित हिमाचल के निर्माण का संकल्प दोहराने का अवसर देता है. जनसहयोग से बनेगा विकसित और सशक्त हिमाचल

ये भी पढ़ें: ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रहें नागरिक’, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या लिखा लिखा?

हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा वीर सपूतों के शौर्य से अलंकृत देवभूमि हिमाचल प्रदेश सम्पूर्ण राष्ट्र का गौरव है. ईश्वर से कामना है कि यह प्रदेश प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read