देश

लाहौर सेंट्रल जेल से लेकर कोलकाता तक..; पुण्यतिथि अमित शाह ने अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास को कैसे याद किया?

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जिनका त्याग और बलिदान पत्थर की लकीर बन चुका है. अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास जिन्हें प्यार से ‘जतिन दास’ भी कहा जाता है की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. केंद्रीय एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हिंदी और बांग्ला दोनों भाषाओं में संदेश साझा कर जतींद्रनाथ दास के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया है.

‘जेल की यातनाएं भी नहीं डिगा पाईं उनका संकल्प’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी जतींद्रनाथ दास जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. अल्पायु में ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग चुनने वाले जतींद्रनाथ जी को जेल की यातनाएं भी अपने संकल्प से डिगा नहीं सकीं. जेल में स्वाधीनता सेनानियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में उनकी भूख हड़ताल राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की अमर मिसाल है.

लाहौर सेंट्रल जेल का वह ऐतिहासिक अनशन

27 अक्टूबर 1904 को कोलकाता में जन्मे जतींद्रनाथ दास ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ (HSRA) के एक प्रमुख सदस्य थे. युवावस्था में ही वे असहयोग आंदोलन से लेकर क्रांतिकारी गतिविधियों में कूद पड़े थे.

63 दिनों की लंबी भूख हड़ताल

लाहौर सेंट्रल जेल में भारतीय राजनीतिक कैदियों के साथ हो रहे भेदभाव और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जतिन दास ने 13 जुलाई 1929 को भूख हड़ताल शुरू की थी. भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के साथ यह अनशन लगातार 63 दिनों तक चला. अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें जबरन खाना खिलाने की कई कुत्सित कोशिशें कीं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा. आखिरकार, 13 सितंबर 1929 को मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में जतींद्रनाथ दास ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

शहादत के बाद उमड़ा था जनसैलाब

उनकी शहादत ने पूरे ब्रिटिश भारत को झकझोर कर रख दिया था. लाहौर से लेकर कोलकाता तक उनके पार्थिव शरीर के साथ हजारों-लाखों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया था कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. यह घटना स्वतंत्रता संग्राम में राजनीतिक कैदियों के अधिकारों की लड़ाई का सबसे बड़ा प्रतीक बन गई.

आज जतींद्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर देश के तमाम हिस्सों में उन्हें याद किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह का यह संदेश नई पीढ़ी को उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और उच्च आदर्शों से परिचित कराने का एक बड़ा माध्यम है, जो हमेशा देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

17 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

39 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

1 hour ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

1 hour ago