देश

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था और नए कानूनों की समीक्षा करेंगे

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार और शनिवार यानी 21 और 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहने वाले हैं. इस अहम दो दिवसीय दौरे के दौरान उनका पूरा फोकस सिलीगुड़ी और राज्य के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा चाक-चौबंद करने पर रहेगा.

सीमा सुरक्षा प्रोजेक्ट्स का होगा उद्घाटन

अपने दौरे के पहले दिन यानी शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वह वहां तैनात सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे और बातचीत करेंगे. इसी दिन वह देश में लागू हुए तीन नए कानूनों को लेकर आयोजित एक खास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन, सुशासन और राष्ट्रहित को किया याद

SSB के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक

दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह अमित शाह सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसबी के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे जिनके साथ वह बॉर्डर के सुरक्षा प्रबंधों की गहराई से समीक्षा करेंगे. साथ ही वह नए कानूनों के जमीनी स्तर पर अमल में लाने की प्रक्रिया का भी जायजा लेंगे जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago