देश

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन, सुशासन और राष्ट्रहित को किया याद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अपने संदेश के जरिए उन्होंने कल्याण सिंह के राजनीतिक सफर, सुशासन और उनके सिद्धांतों को गहराई से याद किया.

अमित शाह का ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा- “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त शासन की शुरुआत करके कल्याण सिंह जी ने राज्य में जमीनी स्तर पर सुशासन स्थापित करने का काम किया. अपने सिद्धांतों के लिए सत्ता त्यागने वाले बाबूजी ने यह साबित कर दिया था कि उनके लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर था. संगठन से लेकर सरकार तक, उनका पूरा जीवन हर कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा है.”

लोकप्रिय नेता के रूप में कल्याण सिंह

कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर और लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और हिंदुत्व की राजनीति को एक नई दिशा दी. वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपने कड़े प्रशासनिक फैसलों के लिए ‘बाबूजी’ के नाम से पूरे देश में जाने जाते थे.

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में सिद्धांतों और आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 1992 में अयोध्या घटना के बाद उनकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से दिया गया स्वेच्छा से इस्तीफा था. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नकेल कसने में उनका कार्यकाल मील का पत्थर माना जाता है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पेमा खांडू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे अरुणाचल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

3 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

4 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

5 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

6 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

6 hours ago