प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को गुजरात के वडनगर में खास माहौल देखने को मिला. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीएम मोदी के पैतृक गांव पहुंचे और यहां हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान शाह ने देशवासियों और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं.
अमित शाह ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन ही उन्हें उनके जन्मस्थान वडनगर आने का अवसर मिला. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “गुजरात के वडनगर में मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कल ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा बाइक यात्रा का फ्लैग-ऑफ किया”. गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि वडनगर का हटकेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक महत्व रखता है और सोलंकी काल से ही गुजरात के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है.
गुजरात के वडनगर में मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कल ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा बाइक यात्रा का फ्लैग-ऑफ किया।#SevaSankalpAbhiyan pic.twitter.com/0Fq27Rq4Rz
— Amit Shah (@AmitShah) September 18, 2026
इस मौके पर वडनगर से वाराणसी तक एक विशेष यात्रा की शुरुआत की गई. अमित शाह ने बताया कि यह यात्रा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है और प्रधानमंत्री की जन्मभूमि को उनकी कर्मभूमि से जोड़ती है.
उन्होंने कहा कि वडनगर से 300 बाइकर्स और वाराणसी से 300 बाइकर्स यात्रा शुरू करेंगे. कुल 600 बाइकर्स सात राज्यों से गुजरते हुए गांव-गांव पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे. यात्रा हटकेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी.
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 साल के कार्यकाल का उल्लेख इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 7 अक्टूबर को उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 साल पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसा रिकॉर्ड किसी अन्य राजनेता के नाम नहीं रहा है.
शाह ने कहा कि इस अवसर को भाजपा और एनडीए देशभर में जनता तक पहुंचाएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके सार्वजनिक जीवन और कामकाज से परिचित कराना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया खास संस्कृत सुभाषित, आत्मनिर्भरता और सेवा का दिया संदेश
गृहमंत्री ने मोदी सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने महिला सशक्तीकरण, एकलव्य विद्यालय, पीएम जनमन, वाइब्रेंट विलेज और बस्तर से जुड़ी पहलों का भी जिक्र किया.
विज्ञान और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े मुद्दों पर शाह ने नए संसद भवन, सेंगोल, चंद्रयान और आदित्य एल-1 जैसी उपलब्धियों की बात की. अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन को दो शब्दों में समझा जा सकता है ‘भारत प्रथम’. उनके मुताबिक, पीएम मोदी ने अपना जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…