सरायकेला बैंक घोटाले में ED ने झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर मारा छापा.(PC: भारत एक्सप्रेस)
ED Raid: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय घोटाला मामले में कई गई है. ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत झारखंड और ओडिशा में कुल 7 जगहों पर छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की है.
यह कार्रवाई स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में हुए बड़े पैमाने पर कथित फर्जीवाड़े की जारी जांच का हिस्सा है. ईडी ने जांच में कारोबारी संजय कुमार डालमिया की भूमिका सामने आने का दावा किया है. ईडी अधिकारियों का मुख्य फोकस कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की बीच की इसी सांठगांठ पर टिकी है. ईडी की टीम छापेमारी के दौरान दस्तावेज और दूसरे अहम सबूतों की जांच कर रही है. जरूरत पड़ने पर इन्हें जब्त भी किया जा रहा है.
जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित धोखाधड़ी से जुड़ी रकम का इस्तेमाल और लेन-देन किस तरह हुआ. ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित घोटाले में पैसा कहां से आया? किन खातों के जरिए लेन-देन हुआ? और पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही है. बता दें कि सरायकेला शाखा से जुड़े इस मामले में पहले से ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है.
अभी तक की जांच रिकॉर्ड के मुताबिक बैंक अधिकारियों और संजय कुमार डालमिया के बीच कथित मिलीभगत से बैंक फंड के दुरुपयोग और अनियमित लोन से जुड़े आरोप सामने आया था. झारखंड हाई कोर्ट सुनवाई के दौरान 4.14 करोड़ रुपए की हेराफेरी की बात सामने आई थी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…