देश

गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दौरे पर, माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत करने पर रहेगा जोर

माओवाद विरोधी रणनीति को धार देने के लिए गृह मंत्री अ‍मित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. 31 मार्च, 2026 की निर्धारित समय सीमा तक माओवादी प्रभाव को खत्म करने का लक्ष्‍य है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे.

यात्रा (22-23 जून) के दौरान, गृह मंत्री शाह माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बैठक में 31 मार्च, 2026 की निर्धारित समय सीमा तक माओवादी प्रभाव खत्म करने के घोषित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र की रणनीति को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

एनएफएसयू की रखी जाएगी आधारशिला

क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता और बेहतर सुरक्षा बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, शाह नया रायपुर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर की आधारशिला भी रखेंगे.

प्रस्तावित विश्व स्तरीय परिसर राज्य सरकार की ओर से पहले से आवंटित 40 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. परियोजना की अनुमानित लागत 350-400 करोड़ रुपये है और इसकी पूरी फंडिंग केंद्र सरकार ने की है.

फोरेंसिक सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

एनएफएसयू परिसर के अलावा, राज्य द्वारा संचालित फोरेंसिक प्रयोगशाला के लिए 6 एकड़ का एक अलग क्षेत्र निर्धारित किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य की जांच क्षमताओं को और बढ़ाना है. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान दोनों अति महत्वपूर्ण केंद्रों का भूमि पूजन करेंगे.

शाह एक सुरक्षा शिविर में भी समय बिताएंगे. यहां वो जोखिम वाले क्षेत्रों में कार्यरत जवानों के साथ संवाद करेंगे.

हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में केंद्र को बड़ी सफलता मिली है. माओवादी केंद्रीय समिति के 45 सदस्यों में से 32 को विभिन्न मुठभेड़ों में पहले ही मार गिराया गया है. इन अभियानों से परिचित सूत्रों ने महत्वपूर्ण सफलता की सूचना देते हुए कहा है कि प्रतिबंधित संगठन के शेष शीर्ष नेताओं का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

 


ये भी पढ़े: Uttar Pradesh: वृंदावन और हरदोई के दर्दनाक हादसों पर CM योगी ने जताया दुख, जानें दो जिलों में कैसे गईं लोगों की जान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago