मनोरंजन

3 Idiots के ‘रेंचो’ नहीं हैं सोनम वांगचुक! आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमें उनके बारे में पता ही नहीं था

Aamir Khan on Sonam Wangchuk: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों लागातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर पहले अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए थे और अब अपने एक लेटेस्ट बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल हाल ही में उन्होंने लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में शिरकत की जहां उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसी दौरान आमिर खान ने सोनम वांगचुक को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने बरसों पुरानी बड़ी गलतफहमी दूर कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने जंतर मंतर पर लंबे वक्त से चल रही भूख बड़ताल को लेकर भी अपनी बात रखी है.

3 Idiots से सोनम वांगचुक का नाता

सालों से फैंस और मीडिया में यही माना जा रहा था कि फिल्म 3 Idiots में आमिर खान ने जिस फुंसुख वांगडू उर्फ रेंचो का किरदार निभाया है वो असल जिंदगी में सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड है. लेकिर जब लंदन में हो रहे इवेंट के दौरा एक्टर से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में जवाब देते हुए कहा, “नहीं, यह सच नहीं हैं.. जब हम 3 Idiots बना रहे थे तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में जानता नहीं था.”

आमिर ने मुस्कुराते हुए आगे कहा-

“हाल ही में मैंने ओमी वैद्य (चतुर) का एक वीडियो देख जिसमें वह ऐसा कह रहे थे. लेकिन वह गलत हैं. हो सकता है चतुर को ऐसा लगा हो पर मैं आपको सच बताना चाहता हूं. फिल्म के लेखक राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी में से कोई भी उस वक्त सोनम जी के बारे में नहीं जानता था. वैसे सोनम जी जो भी काम कर रहे हैं वह बेहद सराहनीय है. हमारा उनके लिए सम्मान इस बात पर निर्भर नहीं करता कि वे 3 Idiots के किसी किरदार की प्रेरणा हैं या नहीं.”

ये भी पढे़ं- परेश रावल ने अक्षय कुमार पर किया बड़ा खुलासा, ‘Hera Pheri 3’ और ‘OMG 2’ छोड़ने की भी बताई वजह

गिरते स्वास्थ्य पर आमिर ने जताई चिंता

बातचीत के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन और उनकी बिगड़ती सेहत का मुद्दा भी उठा. इस पर आमिर खान ने गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “हम सभी उनके स्वास्थ्य और जीवन को लेकर बेहद चिंतित हैं. हम बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए और वह जल्द से जल्द अपना अनशन खत्म करें.”

आपको बताते चलें कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका ये अनशन पिछले महीने 28 जून को शुरू हुआ था. वांगचुक की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारे और बड़ी हस्तियां उनके सपोर्ट में उतर रहे हैं. सभी लगातार उनसे अपील कर रहे हैं कि वह अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखें और भूख हड़ताल को जल्द से जल्द खत्म कर दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

12 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

15 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

28 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

47 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

59 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago