महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री Amit Shah ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर सीएम फडणवीस को शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह का यह संदेश हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व और काम की खुलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के मार्गदर्शन में आप महाराष्ट्र में जनकल्याण और सुशासन को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मोदी जी के मार्गदर्शन में आप महाराष्ट्र में जनकल्याण और सुशासन को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र…
— Amit Shah (@AmitShah) July 22, 2026
महाराष्ट्र की जनता और वहां की संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए अमित शाह ने अपना संदेश मराठी भाषा में भी जारी किया. उन्होंने मराठी में लिखा कि राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन को जिस तरह बढ़ावा दिया जा रहा है, वह सराहनीय है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के लंबे जीवन और लगातार सफलता मिलने की कामना की.
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और बीजेपी के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…