Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई, कही यह खास बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के मौके पर देश भर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने ‘X’ पर खास बधाई संदेश साझा किया. उन्होंने फडणवीस के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

Amit Shah, Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री Amit Shah ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर सीएम फडणवीस को शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह का यह संदेश हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व और काम की खुलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के मार्गदर्शन में आप महाराष्ट्र में जनकल्याण और सुशासन को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

मराठी में भी जताया अपनापन

महाराष्ट्र की जनता और वहां की संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए अमित शाह ने अपना संदेश मराठी भाषा में भी जारी किया. उन्होंने मराठी में लिखा कि राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन को जिस तरह बढ़ावा दिया जा रहा है, वह सराहनीय है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के लंबे जीवन और लगातार सफलता मिलने की कामना की.

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और बीजेपी के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital