देश

चुन-चुनकर देश से घुसपैठियों को भगाएंगे…,गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Amit Shah On SIR: “मैं घुसपैठियों को बचाने में लगे हुए राजनीतिक दलों को चेतावनी देता हूं कि बिहार चुनाव में एनडीए को मिला जनता का जनादेश SIR के लिए है. इसलिए मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे चुनाव आयोग के द्वारा कराई जा रही SIR प्रक्रिया का समर्थन करें” ये वक्तव्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में दिये. जहां उन्होंने कहा कि हम देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे.

दरअसल शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह भुज में बीएसएफ के 176वीं बटालियन परिसर में आयोजित 61वें स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की. जहां उन्होंने कहा कि “बीएसएफ और सेना के जवानों की बहादुरी के चलते पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एकतरफा युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाने लगा. जवानों की वीरता ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की सीमा और सुरक्षा बलों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा”

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने टेके घुटने

उन्होंने आगे कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के कुल 9 जगहों पर लगाये गए लॉन्चिंग पैड्स, ट्रेनिंग कैंप्स और मुख्यालयों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर का उद्वेश्य हमारे नागरिकों और सीमा की सुरक्षा था.

वहीं नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान की भी गृहमंत्री ने सराहना की. उन्होंने कहा कि नक्सल खात्मे में भी बीएसएफ ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की. वह दिन दूर नहीं जब देश से नक्सलवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- लाल किले ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पैसों को लेकर आतंकी गुट में हुआ था झगड़ा

कुछ राजनीतिक दल घुसपैठ का कर रहे समर्थन

देश से घुसपैठियों को भगाने के लिए एसआईआर के समर्थन की अपील करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, कुछ राजनीतिक दल देश में घुसपैठियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई को कमजोर करना चाहते हैं. वो चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया का विरोध कर हमारे अभियान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं देश से अपील करना चाहता हूं कि वो एसआईआर प्रक्रिया का समर्थन करें. ताकि देश से घुसपैठ हमेशा के लिए खत्म किया जा सके. बिहार में एनडीए को मिला ऐतिहासिक मैंडेट हमारे इसी अभियान पर मुहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

52 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago