Amit Shah World Health Day message: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नागरिकों को एक नई सोच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की है. शाह ने अपने संदेश में साफ किया कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य पर टिकी होती है.
इसको लेकर उन्होंने जोर देकर कहा कि अच्छी सेहत कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सचेत ‘चुनाव’ (Choice) है, जिसे हम अपनी जीवनशैली में बदलाव करके हासिल कर सकते हैं. अमित शाह का यह संदेश युवाओं और कामकाजी वर्ग के बीच खासा चर्चा बटोर रहा है.
गृह मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अच्छा स्वास्थ्य एक ऐसा चुनाव है जिसे हम उचित देखभाल, स्वस्थ खान-पान और नियमित व्यायाम के माध्यम से बनाए रख सकते हैं.” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल इलाज पर निर्भर रहने के बजाय ‘प्रिवेंटिव हेल्थकेयर’ यानी बीमारी से बचाव के तरीकों को अपनाएं. शाह ने एक ‘सुदृढ़ समाज’ के निर्माण के लिए हर नागरिक को अपनी सेहत के प्रति समर्पित होने की बात कही.
अमित शाह ने देश के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और नर्सों के साहस की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इन नायकों के समर्पण की वजह से ही भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था चुनौतीपूर्ण समय में भी मजबूती से खड़ी रही है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शाह के सुर में सुर मिलाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को मानवता की सच्ची सेवा करार दिया और सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
ये भी पढ़ें- पेशावर से खैबर तक गैस का अकाल! चूल्हे ठंडे और गाड़ियां बंद; पाकिस्तान में जीवन हुआ दूभर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संदेश इस बात पर केंद्रित रहा कि जब देश का हर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर पाएगा. उन्होंने संतुलित जीवनशैली और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी. सरकार के मंत्रियों का सामूहिक संदेश यह साफ करता है कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘स्वस्थ भारत’ पहली शर्त है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…