नवीनतम

टो लैम बने वियतनाम के नए राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें भारत-वियतनाम के संबंधों पर क्या कहा?

वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टो लैम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भारत-वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति टो लैम के साथ काम करने की इच्छा जताई. पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि टो लैम के नेतृत्व में भारत और वियतनाम के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और गहरी होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने पर टो लैम को दिल से बधाई. मुझे भरोसा है कि उनके नेतृत्व में, हमारे दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और मजबूत होती जाएगी.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपने लोगों और इलाके की तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं.

वियतनाम की नेशनल असेंबली का फैसला

वियतनाम की नेशनल असेंबली ने मंगलवार को टो लैम को 2026–2031 के कार्यकाल के लिए देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना. यह फैसला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम सेंट्रल कमेटी (सीपीवीसीसी) द्वारा उनके नाम की मंजूरी के बाद लिया गया. वियतनाम की नेशनल असेंबली के ऐलान के बाद पीएम मोदी का ये बधाई संदेश आया. वहां मौजूद सभी 495 डिप्टी ने लैम के चुनाव के लिए तैयार ड्राफ्ट प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया.

टो लैम का राजनीतिक सफर

लैम इससे पहले मई 2024 से अक्टूबर 2024 तक वियतनाम के राष्ट्रपति रह चुके हैं. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 2024 में 13वें सीपीवीसीसी का सामान्य सचिव चुना गया था और 23 जनवरी, 2026 को 14वें सीपीवीसीसी की पहली मीटिंग में 2026-2031 के कार्यकाल के लिए इस पद पर फिर से चुना गया.

भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंध

भारत और वियतनाम के बीच करीबी और अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं जिन्हें एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी कहा जाता है. वियतनाम में भारतीय दूतावास के बयान के मुताबिक, 2016 में पीएम मोदी के वियतनाम दौरे के दौरान भारत-वियतनाम संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया गया था. भारत-वियतनाम संबंधों का विकास “शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण” से निर्देशित होता है.

ये भी पढ़ें: ‘शौकत अली तुम अनपढ़ हो..; आजमगढ़ में दिखा ओपी राजभर का ‘रौद्र रूप’, अखिलेश-ओवैसी को दिया अल्टीमेटम

इसे पीएम मोदी और उस समय के वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने 21 दिसंबर, 2020 को हुए वर्चुअल समिट के दौरान अपनाया था. 2022 में, भारत और वियतनाम ने डिप्लोमैटिक संबंधों की स्थापना की 50वीं सालगिरह मनाई और दोनों देश अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से मिलकर काम कर रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर 'हनुमान अंश' की कमाई में आया…

2 minutes ago

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

8 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

20 minutes ago

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…

42 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

1 hour ago