रिपोर्ट-अनिल पांडे
शहडोल-अनूपपुर सीमा पर स्थित अमलाई OPM क्षेत्र से सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ हैरान नहीं करतीं, बल्कि सिस्टम की घोर लापरवाही भी उजागर करती हैं. दरअसल SECL शारदा माइंस से सटे रिहायशी इलाके में इंडियन गैस गोदाम के बाहर सैकड़ों लोडेड घरेलू गैस सिलेंडर खुले में, आड़े-तिरछे और औंधे हालात में पड़े हुए हैं. बता दें कि नियम-कानून को ताक पर रखकर किया गया यह भंडारण किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है.
दरअसल अमलाई OPM क्षेत्र में इंडियन गैस गोदाम के कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है. कर्मचारी सिलेंडरों को ट्रक से उतार कर गोदाम के बाहर खुले में डाल दे रहे हैं. जिससे देखते ही देखते सिलेंडरों का पहाड़ खड़ा हो गया है. यह पूरा क्षेत्र रिहायशी है, जहां दिनभर आम लोगों, बच्चे और महिलाओं की आवाजाही बनी रहती है. सबसे गंभीर बात यह है कि पास ही SECL शारदा कोल माइंस है, जहां नियमित ब्लास्टिंग होती है. जरा-सी चिंगारी या आग पूरे इलाके को दहला सकती है.
बता दें कि एलपीजी नियम 2016 के तहत खुले में और रिहायशी क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. सिलेंडरों को न तो गोदाम में रखा गया, न ही किसी सुरक्षित जगह पर. यह लापरवाही किसी बड़े विस्फोट या आगजनी को न्योता दे रही है.
मामले को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि OPM क्षेत्र से सैकड़ों लोडेड घरेलू गैस सिलेंडर की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जिसकी टीम द्वारा जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल यही है कि क्या वास्तव में कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? पिछले कई मामलों में ऐसा ही होता आया है.
यह भी पढ़ें: नवादा वालों हो जाओ सावधान! आपके घर तो नहीं पहुंची ये नकली दवा; फर्जी मेडिसन के बड़े रैकेट का हुआ भंडाफोड़
बताते चलें कि घटना इलाके में दहशत का माहौल बना रही है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही जागेंगे अधिकारी? एक चिंगारी से पूरा मोहल्ला उड़ सकता है. लोगों का कहना है कि उक्त गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, दोषियों पर जुर्माना और जेल की सजा हो. साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए. क्योंकि एक गलती पूरे इलाके को तबाह कर सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…