देश

कंधे पर 40 किलो का वॉटर कूलर लादे लोगों के सामने से रफूचक्कर हो गया ‘बाहुबली चोर’

Amravati Robbery News: सोशल मीडिया पर चोरी की कई अजीबोगरीब वारदातें दिखती ही रहती है, लेकिन महाराष्ट्र के अमरावती में एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर ऐसी चोरी की कि लोग उसे ‘बाहुबली चोर’ कहने लगे हैं. इस बेखौफ चोर ने न तो पुलिस का डर दिखाया और न ही वहां मौजूद भीड़ की परवाह की. वह चुपचाप आया और करीब 40 किलो वजनी वॉटर कूलर कंधे पर लादकर आराम से चलता बना. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

लोगों के लिए लगाया था कूलर

यह पूरा मामला अमरावती के राजकमल चौक के पास की है. यहां एक जिम के संचालक सुशांत रोडे ने लोगों की सुविधा के लिए पोर्च में ठंडे पानी का एक भारी-भरकम वॉटर कूलर लगवाया था. दोपहर के वक्त एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बड़े इत्मीनान से आसपास का जायजा लिया, फिर बिना किसी हड़बड़ी के कूलर को पाइपलाइन से उखाड़ दिया. इसके बाद उसने 35 से 40 किलो के इस भारी वॉटर कूलर को अपने कंधे पर उठाया और सड़क पर पैदल ही निकल पड़ा.

मजे से टहलता रहा चोर

जिम संचालक जब दोपहर बाद वहां पहुंचे, तो कूलर गायब था और पाइपलाइन टूटी पड़ी थी. शक होने पर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो उनके होश उड़ गए. चोर राजकमल चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके से कंधे पर कूलर लिए मजे से टहलता हुआ जा रहा था.

हैरान करने वाली बात यह रही कि सड़क पर लगातार लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी उस चोर को रोकने या पूछताछ करने की जहमत नहीं उठाई. इस घटना के बाद जिम संचालक ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस चोर की कुंडली खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें: RSS प्रांत प्रचारक बैठक में मोहन भागवत ने चढ़ावा मामले पर जताया दुख; SIT जांच पर संघ ने जताया भरोसा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago