देश

‘भगवान न करे वो जीतकर आएं…’, बांकीपुर जंग के बीच गिरिराज सिंह ने पीके को क्यों कहा फ्रॉड और चोर?

रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा


Giriraj Singh On Prashant Kishor: बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव प्रशांत किशोर के खड़ा होने से दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा ने जहां अपना उम्मीदवार बदला, वहीं जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. हिंदू हृदय सम्राट और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में प्रशांत किशोर को लेकर बहुत कुछ कह दिया. गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर को फ्रॉड, चोर और गंदगी फैलाने वाला नेता करार दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार जनसुराज को कोई उम्मीदवार पैसा देने वाला नहीं मिला, तो प्रशांत किशोर खुद खड़े हो गए.

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह आज बेगूसराय के बछवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या बांकीपुर सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार सिर्फ इसलिए बदल लिया कि वह प्रशांत किशोर से डर गई है.

प्रशांत किशोर पर गिरिराज ने ली चुटकी

इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि ये वही प्रशांत किशोर हैं, जो दो सालों तक बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे, लेकिन उनके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. इस बार प्रशांत किशोर खुद मैदान में आए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि उम्मीदवार पार्टी का प्रतीक होता है, चुनाव पार्टी लड़ती है. जब एक ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, तो दूसरे प्रतीक चिह्न को मैदान में उतारा गया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे यहां पार्टी लड़ती है. प्रशांत किशोर को एक मौका भी न मिले, इसके लिए कैंडिडेट बदला गया है, क्योंकि प्रशांत किशोर ने ही सवाल खड़ा किया था. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि प्रशांत किशोर वहां से क्यों जीतेंगे और जीतेंगे भी तो वह क्या करेंगे? पूरा समय सरकार को गाली देने का काम करेंगे. उनकी सरकार ने बांकीपुर का विकास किया है. नली-गली, पार्क, बिजली और अन्य सुविधाएं बांकीपुर में उपलब्ध कराई गई हैं.

भगवान न करें कि प्रशांत किशोर जीतकर जाएं- गिरिराज सिंह

उन्होंने कहा कि जिस बांकीपुर की जनता ने जिसे चुनकर भेजा, भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. मैं बांकीपुर की जनता को धन्यवाद देता हूं. एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि भगवान न करें कि प्रशांत किशोर जीतकर जाएं. प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, जिन्होंने पिछली बार उम्मीदवारी लेने के लिए पैसा वसूला. इस बार कोई उम्मीदवार नहीं मिला, तो खुद मैदान में उतर गए.

ये भी पढ़ें- आधी रात गांव में घुसी शेरनी: तीन शावक उसके पीछे-पीछे गलियों में दौड़ते रहे, CCTV वीडियो देख बंधी लोगों की घिग्‍घी

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि चोरों को सारे चोर नजर आते हैं. जिसको कचरा देखना है, उसको सिर्फ कचरा ही दिखेगा. विकास जनता देखती है, हमें प्रशांत किशोर के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद के 25 विधायकों को जनता झेल रही है. प्रशांत किशोर विधानसभा में जाकर गंदगी फैलाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

22 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

44 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

44 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

55 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago