देश

छी..छी..छी.! अमृत भारत एक्सप्रेस डिस्पोजबल धोकर दिया जाता है खाना? वीडियो देख आ जाएगी उल्टी

Amrit Bharat Express: रेलवे की खानपान सेवाओं की स्वच्छता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने यात्रियों की सेहत और रेलवे के सिस्टम दोनों पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16601) का है, जहां पेंट्रीकार में इस्तेमाल हो चुके डिस्पोजल एल्यूमिनियम फूड बॉक्स को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था.

कटनी-सतना रूट पर बना वीडियो

यह वीडियो यात्री रवि दुबे ने ट्रेन के कटनी से सतना रेलखंड के बीच बनाया. उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सीधे रेल मंत्रालय और IRCTC को टैग किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेंट्रीकार के कर्मचारी पहले से उपयोग किए गए फूड बॉक्स को पानी से धो रहे हैं, उन्हें सुखा रहे हैं, ताकि अगली यात्रा में इन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सके.

नियमों की खुली धज्जियां

रेलवे के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी डिस्पोजल आइटम को दोबारा इस्तेमाल करना सख्त रूप से मना है. यह न सिर्फ यात्रियों की सेहत के लिए बड़ा खतरा है, बल्कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSSAI) का भी सीधा उल्लंघन है. इस तरह की लापरवाही से फूड पॉइजनिंग जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले मातम! नासिक स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान तीन यात्री हादसे का शिकार, 2 की मौत

“रोजमर्रा की प्रक्रिया” कहकर टाल दिया मामला

रवि दुबे ने जब कर्मचारियों से इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सवाल पूछा, तो पेंट्री स्टाफ ने इसे “रोजमर्रा की प्रक्रिया” बताकर बात को टाल दिया. यह जवाब सुनकर यात्री खुद हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिकायत दर्ज की.

यात्रियों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी की लहर दौड़ गई. कई यूजर्स ने इसे “रेलवे की शर्मनाक लापरवाही” बताया. लोगों ने रेल मंत्रालय से तुरंत जांच कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

कुछ यात्रियों ने लिखा कि जब प्रधानमंत्री स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, तब रेलवे जैसी राष्ट्रीय सेवा में इस तरह की गंदगी और लापरवाही अस्वीकार्य है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

2 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

13 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

37 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

42 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

1 hour ago