Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिवाली-छठ से पहले मातम! नासिक स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान तीन यात्री हादसे का शिकार, 2 की मौत

Nasik Railway Station Train Accident: नासिक रेलवे स्टेशन पर मुंबई से बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस को पकड़ने की कोशिश में तीन यात्री हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

Nasik Railway Station Train Accident

सांकेतिक तस्वीर

Nasik Railway Station Train Accident: महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसकी वजह से दिवाली और छठ की खुशियों के बीच मातम का माहौल बन गया. मुंबई से बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस को पकड़ने की कोशिश में तीन यात्री हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

त्योहारी सीजन में महाराष्ट्र से हजारों लोग अपने गांव बिहार लौट रहे हैं. इसके चलते महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों जिसमें मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक पर भयंकर भीड़भाड़ है. इसी भीड़भाड़ और जल्दबाजी में ये हादसा हो गया.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मुंबई से चलकर बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस नासिक रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती, लेकिन रविवार को ट्रेन की रफ्तार नासिक रेलवे स्टेशन पर कुछ धीमी थी. इसी मौके का फायदा उठाकर तीनों यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे. इस दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से पटरी पर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें- ये क्या ट्विस्ट है? अमित शाह को PK के रिजल्ट का ‘इंतजार’; बोले- नतीजे के बाद होगी बात

दो यात्रियों की मौके पर मौत

हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि तीनों यात्री बिहार के रहने वाले हैं.

यह हादसा एक बार फिर से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रियों के द्वारा बिना सोचे समझे लिए गए फैसले जानलेवा साबित हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital