खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश अब पंजाब पुलिस और केंद्र की जांच एजेंसियों के लिए नाक का सवाल बन गया है. कई राज्यों में उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है
खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल पुलिस से बचने के लिए भाग रहा है. हुलिया बदल रहा है, गाड़ियां बदल रहा है. अब तक जो खुलासे हुए हैं. उससे साफ है कि अमृतपाल ने फरार होने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग कर रखी थी. उसने बड़ी ही चालाकी से गाड़ियां बदली और कम से कम तीन लोकेशन पर. वो पंजाब पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. अमृतपाल जिस बाइक से भागा था, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. अमृतपाल ने भागने के लिए जिस ब्रेजा और मर्सडीज कार का इस्तेमाल किया था उसे भी बरामद कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल पुलिस से बचने के लिए सिर्फ रात में ही सफर करता है और दिन होते ही वो अपना डेरा किसी खुफिया जगह पर डाल देता है. इतना ही नहीं वो अपना हुलिया भी बदल रहा है. पुलिस ने उसके बदले हुलिए की तस्वीरें जारी की है.
बताया जा रहा है कि उसके दो खासमखास गुर्गे पप्पलप्रीत और विक्रमजीत उसके साथ मौजूद हैं. जिसमें पपलप्रीत का पाकिस्तान में अच्छा खासा नेटवर्क है. सुरक्षा ऐजेंसियों को शक है कि अमृतपाल बॉर्डर पार कर विदेश भाग सकता है. इसलिए नेपाल और पाकिस्तान बॉर्डर पर SSB और BSF को अलर्ट पर रखा गया है. वहीं, पुलिस ने अमृतपाल सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है.
अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ जबरन वसूली एवं दंगा करने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जालंधर में एक गुरुद्वारे के ग्रंथी द्वारा की गयी शिकायत के बाद यह एफआईआर दर्ज की गयी है. अमृतपाल ने इसी गुरुद्वारे में अपने कपड़े बदले और फिर पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…