देश

Amritpal Singh: सरेंडर कर सकता है अमृतपाल सिंह, खालिस्तानी समर्थक ने रखी तीन शर्तें! हाई अलर्ट पर पंजाब पुलिस

Khalistani Supporter Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब के होशियारपुर में एक इनोवा कार देखी गई, जिसमें अमृतपाल के होने का शक था. इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो अमृतपाल कार छोड़कर पास के गांव में भाग गया. पुलिस पूरे इलाके में देर रात से ही तलाशी अभियान चला रही है. इस बीच एक और खबर आ रही है कि अमृतपाल किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है.

सरेंडर के लिए रखी तीन शर्तें!

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल दरबार साहिब में प्रवेश कर सकता है. इस आशंका को देखते हुए पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है.पुलिस ने श्री अकाल तख्त साहिब के पास सुरक्षा कड़ी कर दी है.साथ ही एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, उसने शर्त रखी है कि उसकी गिरफ्तारी को सरेंडर दिखाया जाए. उसे पंजाब की जेल में रखा जाए और इस दौरान बुरा बर्ताव न किया जाए.

इसके पहले, अमृतपाल के होशियारपुर में छिपे होने के इनपुट केबाद मंगलवार देर रात फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में 500 से ज्यादा पुलिस के जवान शामिल हुए, लेकिन अमृतपाल पकड़ में नहीं आया. इस बीच, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लोगों हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: पंजाब के होशियारपुर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के छिपे होने का शक, कॉम्बिंग जारी

12 दिनों से फरार है अमृतपाल सिंह

अमृतपाल 12 दिनों से फरार चल रहा है. इस बीच, उसे हरियाणा और दिल्ली में भी देखा गया है. हालांकि, उसके नेपाल भागने की आशंका भी व्यक्त की गई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अपील की थी कि अगर अमृतपाल को नेपाल से किसी तीसरे देश न भागने दिया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए.

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया था और इस दौरान उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने कई किलोमीटर तक अमृतपाल की गाड़ी का पीछा किया था लेकिन वह चकमा देने में कामयाब रहा. इस बीच वह सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है जिसमें उसने अपना भेष बदला हुआ है.

-भारत एक्सरप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

27 seconds ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

29 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

47 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago