बिजनेस

सरकार की Small Savings Scheme में अब Aadhar का होगा इस्तेमाल, जाने कौनसी योजनाएं हैं शमिल

क्या आप भी छोटी बचत योजनाएं जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) या सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हैं? अगर हां तो ये ख़बर आपके लिए है। सरकार ऐसी योजनाओं में निवेश की नीतियों में बदलाव लाने की बातचीत कर रही है जिससे आपको फायदा होगा। देश में लोगों के पास PAN के मुकाबले Aadhar ज्यादा हैं। अब आप आधार कार्ड से इन योजनाओं में निवेश कर सकेंगे।

PAN की जगह Aadhar से कर सकेंगे निवेश

आपको बता दें की स्मॉल सेविंग्स स्कीम का लक्ष्य छोटी बचतों को बढ़ावा देना और ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। गांव में रहने वाले लोगों की इसका बड़ा लाभ मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार पान की जगह Aadhar से इन योजनाओं में निवेश करने की परमिशन देने की तैयारी कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के निवेशक उठा सकेंगे फायदा

इस नीति के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निवेशकों को बड़ा फायदा होगा। इस बदलाव से छोटी बचत योजना को और बढ़ाया जा सकेगा। इसी के साथ लोगों को निवेश करने के लिए और प्रोत्साहन भी मिलेगा। भारत में Aadhar कार्ड सभी के पास है लेकिन PAN को रखने वाले लोगों की संख्या कम है। निवेशक अब आसानी से Aadhar के साथ इन योजनाओं में निवेश करके लाभ उठा सकेंगे।

सरकार प्रकिया को आसान बनाने पर कर रही है काम

वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि केवाईसी जन धन खातों के लिए PPF और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ मार्च में पूरी होने वाली तिमाही पर सरकार स्मॉल सेविंग्स स्कीम में मिलने वाले ब्याज पर भी फैसला लेगी।

इसके अलावा, सरकार मृत्यु के बाद क्लेम से जुड़ी प्रक्रिया को भी आसान बनाने पर काम कर रही है। अब तक, कई बार क्लेम की जटिलता के कारण मृतक के वारिसों को पैसा नहीं मिल पाता था। इसके अलावा, नॉमिनेशन प्रक्रिया को और सरल बनाने की योजना है।

Shruti Rag

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

12 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

41 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago