बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
Rishabh Pant
Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम में चुना है. पोरेल को साइन करने की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन यह चयन दिल्ली में लगे एक सप्ताह के कैंप में हुए अभ्यास मैचों से हुआ है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार पोरेल के साथ शेल्डन जैक्सन, लवनिथ सिसोदिया और विवेक सिंह को मैच अभ्यास कराया गया था, जिसमें दिल्ली के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली और प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग की उन पर पिछले एक सप्ताह से नजर थी.
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मिलेगा मौका
दिल्ली ने पोरेल के बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट सीजन में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लिया है, जहां उन्होंने ग्लव्स से तो उम्दा प्रदर्शन किया लेकिन बल्ले से बड़े स्कोर नहीं बना पाए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तीन मैचों में उनके नाम 22 रन हैं, जिसमें एक मैच में उन्होंने नाबाद 20 रन बनाए थे. वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 26 पारियों में छह अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 73 रन सर्वश्रेष्ठ है.
पोरेल के अभी भी बैकअप विकेटकीपर होने की संभावना है क्योंकि फ्ऱैंचाइजी सरफराज खान को इस रोल के लिए आजमा रही है. पिछले तीन सीजन से सरफराज घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में हैं. साथ ही वह उन दो ही खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार 900 से अधिक रन बनाए हैं (2019-20 और 2021-22). इस बार भी उन्होंने छह पारियों में 556 रन बनाए.
पिछले साल नवंबर में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सरफराज को दिल्ली ने पिछले साल 20 लाख बेस प्राइज में लिया था. उन्होंने छह मैच खेले और 91 रन बनाए, जहां नाबाद 36 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है. दिसंबर में जब पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए तब से ही सरफराज को फ्ऱैंचाइजी ने विकेटकीपिंग के रोल के लिए तैयार रहने को कह दिया था. मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए वह यह रोल निभाते आए हैं.
दिल्ली के पास पोरेल के अलावा एक और विकेटकीपर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं जिन्हें इस साल दो करोड़ में लिया गया था, लेकिन बांग्लादेश में हुई सफेद गेंद की सीरीज में वह जूझते दिखे थे. उनके पास 180 टी20 मैचों की अनुभव है, जहां उन्होंने शीर्ष क्रम पर 149.79 के स्ट्राइक रेट से 4118 रन बनाए हैं.
दिल्ली के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श हैं, जिनके लगातार मैच खेलने की संभावना है, ऐसे में दिल्ली को एक मध्य क्रम का विकेटकीपर चाहिए जिसकी वजह से सरफराज के पास एडवांटेज है. दिल्ली को अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घर में एक अप्रैल को खेलना है.
–आईएएनएस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…