देश

Firing In Punjab: जंडियाला गुरु में रेडीमेड दुकान पर फायरिंग, युवती घायल – व्यापारियों में डर का माहौल

REPORTER: LALIT


Punjab news: पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला. बदमाशों ने दिनदहाड़े एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में दुकान में काम कर रही एक युवती के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह पूरी वारदात दोपहर करीब 3 बजे की है, जब तीन हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और दुकान पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों के दोनों हाथों में पिस्तौलें थीं और उन्होंने करीब 7-8 राउंड फायरिंग की. गोलीबारी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

फायरिंग से पहले मांगी थी फिरौती

दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले भी वही संदिग्ध युवक दुकान पर आए थे. उन्होंने फिरौती मांगी थी और हथियार दिखाए थे, लेकिन तब गोली नहीं चलाई. दुकानदार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी थी और पीसीआर वैन को तैनात भी किया गया था. लेकिन हमले के वक्त पुलिस दूसरी गली में थी, और हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है. स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि अब दुकानें चलाना सुरक्षित नहीं रह गया है. कई लोगों ने कहा कि हालात 1984 के दंगों से भी खराब लग रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने सुरक्षा नहीं दी, तो वे दुकानें बंद कर देंगे.

मंत्री का क्षेत्र, फिर भी सुरक्षा नहीं

गौर करने वाली बात है कि जंडियाला गुरु पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का विधानसभा क्षेत्र है. इसके बावजूद इस तरह दिनदहाड़े फायरिंग होना प्रशासन की नाकामी को दिखाता है.

पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की जांच के दौरान 7-8 गोलियां चलने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक एक ही गोली का खोल बरामद हुआ है. घायल युवती का इलाज चल रहा है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा भी किया गया है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

18 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago