Anand Mohan New Party
Anand Mohan Bihar: “मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं, लौट कर वापस आउंगा” ये शायरी किसने लिखी है नहीं पता, लेकिन बिहार की सियासत में अलग रुतबा और रुआब रखने वाले बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन पर फिट बैठती है. बिहार की सियासी गलियारे में यह अटकलें लगाई जा रही है कि वो एक बार फिर नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं.
पिछले कुछ समय आनंद मोहन जदयू और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. खासकर जब से बेटे आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाया गया है तब से वो जदयू पर लगातार हमला बोल रहे हैं. उन्होंने पार्टी पर थैली की राजनीति करने का आरोप लगाया था. आनंद मोहन ने कहा था कि जदयू के अंदर अब थैली की राजनीति हो रही है. यानी पैसे लेकर पद और टिकट दिये जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पहले जदयू विचारधारा वाली पार्टी हुआ करती थी, लेकिन अब वो वैसी नहीं रही. अब पहले पैसे लेकर लोगों को टिकट दिया जाता है बाद में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाती है. आनंद मोहन के मुताबिक पार्टी अब विचारधारा से भटक चुकी है.
आनंद मोहन यहीं नहीं रुके, उन्होंने जदयू के मुखिया नीतीश कुमार के करीबी नेताओं और सलाहकारों पर भी हमला बोल दिया. आनंद मोहन ने कहा कि पार्टी के कुछ लोग नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से खत्म कर देना चाहते हैं.
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आनंद मोहन के ये बयान सिर्फ सियासी नाराजगी भर नहीं है. यह उनके भविष्य की रणनीति का हिस्सा है.
आपको बता दें कि आनंद मोहन से जब पत्रकारों ने ये पूछा, क्या वो नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, तो इसपर उन्होंने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा,
वक्त आने दे तुझे बता देंगे ऐ आसमां…हम अभी से क्या बताएं हमारे दिल में क्या है.
ये भी पढ़ें- 20-25 तो छोड़ो 95 हजार कमाने वालों का भी दिल्ली-NCR में रहना मुश्किल, IIT के छात्र का दर्द हुआ वायरल
आनंद मोहन ने इशारों-इशारों में अपने दिल का हाल बयां कर दिया. बिहार में जब से नई सरकार बनी है, आनंद मोहन गुट की नाराजगी अब सतह पर आ चुकी है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि आनंद मोहन अपनी नई पार्टी बनाने की तैयारी में हैं या फिर वो किसी नए गठबंधन की जमीन तैयार करने में लगे हैं. हालांकि उन्होंने अभी खुलकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उनके बयानों के अपने-अपने तरीके से सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…