केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (गुरुवार) को पश्चिम बंगाल की राजनीति और सीमा सुरक्षा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम को बहुत तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा. शाह ने दावा किया कि इसी दिशा में एक शुरुआती कदम के तौर पर कुछ जमीन भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपी गई है, जिससे सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जा सके.
गांधीनगर जिले के सोनीपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी मंच से उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने की दिशा में काम शुरू हो चुका है. उनका कहना था कि बांग्लादेश सीमा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.
शाह ने यह भी दावा किया कि सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ को करीब 600 हेक्टेयर जमीन सौंपने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई है, जिससे फेंसिंग और सुरक्षा संबंधी काम आसान होंगा. इसके साथ ही उन्होंने ‘चिकन नेक’ जैसे रणनीतिक रूप से अहम इलाके में भी जमीन हस्तांतरण का जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब सीमा पार से होने वाली घुसपैठ में कमी आई है और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है. हालांकि, उनके ये दावे राजनीतिक बहस का हिस्सा भी बने रहते हैं, क्योंकि राज्य में इस मुद्दे पर अलग-अलग दलों की राय अलग है. शाह ने अपने भाषण में भाजपा की चुनावी बढ़त और देश के बड़े हिस्से में पार्टी के शासन का भी उल्लेख किया और इसे अपने संगठन की ताकत के तौर पर पेश किया.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों में गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को या तो शुरू किया गया है या उनका उद्घाटन हुआ है. इनमें पेयजल, आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण और ग्रामीण विकास से जुड़े कई काम शामिल हैं.
शाह ने कहा कि इन परियोजनाओं में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) फंड की भी अहम भूमिका रही है. उनके मुताबिक, विकास और सुरक्षा दोनों को साथ लेकर चलना ही सरकार की प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…