देश

JDU में बड़ा खेला! बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी लाइन लांघी, जन सुराज प्रत्याशी के लिए बाढ़ में निकाला मेगा रोड शो

Anant Singh Barh Roadshow: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU के भीतर मची रार अब पूरी तरह से सड़कों पर आ गई है. मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह (छोटे सरकार) ने पार्टी लाइन से हटकर खुली बगावत कर दी है. रविवार को अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन में बाढ़ अनुमंडल में एक विशाल रोड शो निकाला, जिसने राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मचा दी है.

जेडीयू विधायक के इस बागी कदम से जहां एक तरफ इलाके की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए खेमे में बेचैनी बढ़ गई है.

निकाला 75 किलोमीटर लंबा काफिला

रविवार सुबह 10:00 बजे बाढ़ अनुमंडल के रामनगर दियारा (अथमलगोला थाना क्षेत्र) से इस भव्य रोड शो की शुरुआत हुई. काफिले का बाढ़ पहुंचने पर समर्थकों ने बेहद अनोखे और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया. इस दौरान गगनभेदी डीजे की गूंज और हाथियों के साथ हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर लाइन लगाए खड़े नजर आए.

बाहुबली विधायक अनंत सिंह खुद एक ओपन लग्जरी गाड़ी में सवार होकर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, यह रोड शो बाढ़ अनुमंडल के करीब 75 किलोमीटर के बड़े इलाके को कवर करेगा और देर शाम तक चलेगा.

नीरज कुमार से है पुरानी अदावत

चर्चा का सबसे बड़ा विषय यह है कि अनंत सिंह खुद सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक हैं, लेकिन वह एनडीए और जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए हैं. चुनावी अभियान के दौरान मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने विरोधियों को खुली चुनौती दी और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि इस चुनाव में सामने वालों की जमानत जब्त हो जाए.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनंत सिंह की यह नाराजगी वर्तमान एमएलसी नीरज कुमार से पुरानी अदावत का नतीजा है. विधायक का साफ मानना है कि पिछले चुनावों के समय नीरज कुमार ने कभी उनकी मदद नहीं की थी, और इसी पुरानी बात का हिसाब चुकता करने के लिए वे जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नूडल्स नहीं… 5 मौतों का सच कुछ और! ग्रेटर नोएडा कांड में सामने आए 2 बड़े एंगल, किस थ्योरी में उलझी पुलिस?

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखी

रोड शो में उमड़े जनसैलाब और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखी. विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए खुद एसडीपीओ (SDPO) रामकृष्ण ने कमान संभाल रखी थी. रूट के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद किया गया था ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो. जेडीयू के भीतर की इस अंदरूनी लड़ाई ने फिलहाल पटना स्नातक एमएलसी सीट के मुकाबले को बेहद त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

9 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

18 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

32 minutes ago