आंध्र प्रदेश में दो हादसे
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में सोमवार को दो अलग-अलग हादसों ने लोगों को दहला दिया. एक फार्मा कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट हो गया. इसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को कंपनी के कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं एक और हादसा अन्नामय्या जिले में हो गया. यहां लॉरी के पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने दुख जताया है. सीएम ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं.
तिरुपति जिले में स्थित क्रोमो मेडकेयर फार्मास्यूटिकल कंपनी में सोमवार को एक नुच फिल्टर में विस्फोट होने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घायलों को अमर अस्पताल में भर्ती कराया. गजुलामंडला इंस्पेक्टर सुधाकर ने बताया कि क्रोमो मेडकेयर फार्मास्यूटिकल कंपनी में नुच फिल्टर में विस्फोट होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
एक और घटना अन्नामय्या जिले में एक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. एक आम से भरे लॉरी के पलट जाने से यह हादसा हुआ. घटना पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा की है. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे. रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास आम से लदी एक लॉरी के पलट गई. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: समोसा-जलेबी को लेकर आया नया नियम, हर बाइट में दिखेगा सरकारी फरमान
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों का पता लगाने को कहा है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि सरकार मृतकों के परिवारों को पूरी सहायता प्रदान करेगी. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री समेत पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…