हरियाणा के हिसार जिले के बास बादशाहपुर गांव में करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह पन्नू की हत्या किए जाने के विरोध में प्राइवेट स्कूल संघ ने ऐलान किया है कि 16 जुलाई को पूरे हरियाणा में निजी स्कूल बंद रहेंगे और सभी जिलों में डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. हिसार में विभिन्न शिक्षक संगठनों के सदस्य एकत्र हुए और प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, गुरु-शिष्य का रिश्ता पवित्र होता है. प्रिंसिपल का कर्तव्य है कि वह बच्चों को अनुशासन सिखाए. जगबीर सिंह ने छात्रों को बाल छोटे करने और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके लिए उनकी हत्या कर दी गई. यह अत्यंत निंदनीय है.
कुंडू ने बताया कि वायरल वीडियो में छात्र हत्या के बाद गालियां और धमकी देते दिखे, जिससे शिक्षकों में भय व्याप्त है. कुंडू ने सरकार से शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ‘सेफ्टी एक्ट’ लागू करने, स्कूलों में पुलिस गश्त बढ़ाने और दोषी छात्रों को कड़ी सजा देने की मांग की. उन्होंने मृतक प्रिंसिपल को ‘शहीद’ का दर्जा देने और उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की. उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को समय दें और अच्छे संस्कार सिखाएं, ताकि ऐसी घटनाएं न हों. उन्होंने कहा, शिक्षक डरे हुए हैं कि क्या वे स्कूल जाकर सुरक्षित घर लौट पाएंगे.
यह घटना गुरु पूर्णिमा के दिन हुई, जब गुरु-शिष्य के रिश्ते को सम्मान दिया जाता है. यह समाज के लिए चिंता का विषय है.
कुंडू ने कहा कि अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो शिक्षक संगठन और बड़े कदम उठाएंगे. पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि जांच में पता चला कि छात्र प्रिंसिपल की अनुशासन संबंधी टिप्पणियों से नाराज थे. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
प्राइवेट स्कूल संघ ने कहा कि 16 जुलाई को हिसार में सुबह 11 बजे डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. यह प्रदर्शन शिक्षकों की सुरक्षा और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर होगा.
ये भी पढ़े: मायावती ने बताया जनता कैसे चुनेगी बिहार की सरकार? नीतीश कुमार पर साधा निशाना
भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…