देश

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक, कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया.

बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव , जी किशन रेड्डी, बीएल संतोष, निर्मला सीतारमण और राजनाथ सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता समीर उरांव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मकसद पार्टी के आगामी रणनीतिक एजेंडे पर चर्चा करना और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हालात का आकलन करना था. साथ ही, पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत की गई.

पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति

बैठक के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत करने से फिलहाल परहेज़ किया, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी की नई सूची भी जारी कर सकता है. इसके अलावा संगठनात्मक फेरबदल और कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस तरह की बैठकों का उद्देश्य भाजपा को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रखना है और जमीनी स्तर पर संगठन को और सुदृढ़ बनाना है.


ये भी पढ़े: मायावती ने बताया जनता कैसे चुनेगी बिहार की सरकार? नीतीश कुमार पर साधा निशाना


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago