देश

सेना, राष्ट्रवाद और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर अनिल विज का बड़ा बयान- एक रोटी कम खाएं पर डिफेंस उपकरण बनाएं

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देशवासियों को आज एक फिर देशप्रेम व राष्ट्रवाद की याद दिलाते हुए अपील कि एक रोटी कम खा लो, लेकिन देश की रक्षा व सुरक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक डिफेंस उपकरण को अवश्य बनाओ.

विज ने कहा कि आधुनिक मिसाइलें व जहाज बनाओं और बढ़िया से बढ़िया एयर डिफेंस सिस्टम को भी लगाओ, जिसके अंतर्गत आधुनिक मिसाइल, जहाज व आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम इत्यादि का प्रयोग करके देश को दुश्मन से बचाया जा सके. उन्होंने देश के दुश्मनों पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कब इन दुश्मनों का दिमाग ठीक करना पड़ जाए.

अनिल विज ने दिया मीडिया कर्मियों सवालों का जवाब

मंत्री विज ने कहा,


आजकल आधुनिक डिफेंस उपकरण बन रहे हैं क्योंकि वर्तमान में युद्ध का तरीका बदल गया है. पहले सेनाएं जाती थी, टैंक जाते थे, और लड़ाई होती थी. अब हिंदुस्तान-पाकिस्तान की लड़ाई हुई, लेकिन एक इंच भी हमने क्रॉस नहीं किया. इधर, ईरान और इजराइल की लड़ाई चल रही है, तो वही दूसरी ओर रूस-यूक्रेन की लडाई भी चल रही है. अब टेक्नोलॉजी की लड़ाई है और जिसके पास बढ़िया फाइटर जहाज व बढ़िया मिसाइल और बढ़िया एयर डिफेंस सिस्टम है उसकी जीत है.

विज ने कहा कि वे समझते हैं कि पाकिस्तान के एयरबेस पर जिस प्रकार से इस बार टारगेटेड निशाने भारतीय सेनाओं ने मारे हैं, उसी दिशा में टेक्नोलॉजी को बढ़ाने की जरूरत है.’

विपक्ष सेना को डिमोरलाइज करना चाहता है

ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की फोन पर 35 मिनट बातचीत पर भी अनिल विज ने बात की. उन्होंने कहा अगर कोई भिन्न राय हो तो हमें अपने प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए या अमेरिका की बात माननी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब हमारी फौज युद्ध के संबंध में सबकुछ बोल दिया है जबकि सरकार बाद में आई है क्योंकि फौज ने ब्रीफिंग की और सबके सामने पाकिस्तान को नाकों तले चने चबवा दिए. विपक्ष तब भी डिमोरलाइज बातें कर रहा है और सेना को डिमोरलाइज करना चाहता हैं. अनिल विज ने आगे कहा विपक्ष तो हमारे दुश्मनों के प्रवक्ता हैं, दुश्मन चाहे कही भी हो ये उन्हीं की भाषा बोलते है.

PM मोदी का आदेश: हर भारतीय की वापसी के लिए पूरी ताकत लगाएं – विज

भारतीय छात्र को ईरान से वापिस लाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले भी जहां जहां लोग फंसे थे चाहे अफगानिस्तान, रूस या अब ईरान में फंसे हो, तो मोदी जी का स्पष्ट आदेश है कि एक-एक भारतीय को वापस लाने के लिए पूरी ताकत लगानी है और वे लगाते भी है.

मोदी-ट्रंप बातचीत पर विदेश सचिव का बयान: विज

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की क्या बात हुई. इस सवाल पर के संबंध का जवाब देते हुए विज ने जयराम रमेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद जयराम जी सोते रहते हैं, जबकि बाकायदा विदेश सचिव ने मीडिया में एक-एक बात बताई है तथा इस बारे में सब जगह प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है और सरकार की कम्प्यूनिकेशन भी चलाई गई है.

उन्होंने जयराम रमेश को सलाह देते हुए कहा कि जयराम रमेश जी पढे-लिखे हैं और वे इस बारे में पढ लें और पढ नहीं सकते तो सुन लें क्योंकि यह ब्यान हर टीवी चैनल पर चल रहा है.

खेदड़ और पानीपत में पावर प्लांट की तैयारी पूरी: विज

भूपेन्द्र सिंह हुडा द्वारा वर्तमान राज्य सरकार की नाकामी के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में विज ने कहा कि हुडडा साहब को नजर नहीं आता है. अभी हाल ही में यमुनानगर में 8 हजार करोड रूपए की थर्मल पावर प्लांट की यूनिट की आधारशिला रखी गई है.

इसी प्रकार, खेदड और पानीपत में हम पावर प्लांट लगाने जा रहे हैं और इस बारे में हमारी लगभग तैयारी पूरी है. उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष का काम बोलने का है परंतु पहले तोल लो, फिर बोलो.

कांग्रेस ने 70 साल राज कर देश को बेरोजगार रखा – विज

इन दिनों कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है. वहीं इसके संबंध में भी अनिल विज से सवाल किया गया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि 70 साल कांग्रेस ने राज किया और इन्होंने देश को बेरोजगार रखा लेकिन अब ये कुछ को नौकरी दे देंगें.

ये भी पढ़ें- कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी, हिंसा पर राज्य को कार्रवाई के निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

8 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

8 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

57 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago