लीगल

तलाक समझौते के बाद पूर्व पति पर केस, दिल्ली अदालत ने महिला के खिलाफ शुरू की कार्यवाही

दिल्ली की निचली अदालत ने हाल ही में तलाक की कार्यवाही के तहत तय समझौते का आधा हिस्सा देने के बावजूद अपने अलग हुए पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए एक महिला के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही को शुरू किया है.

न्यायाधीश रईस खान ने कहा कि इस तरह के आचरण को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. इसे शुरू में ही रोक देना चाहिए. उन्होंने महिला के खिलाफ अलग से कार्यवाही शुरू की और उसे अगली तारीख तक जवाब देने का निर्देश दिया. कोर्ट 30 जून को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया जाता महिला ने समझौते के हिस्से के रूप में 10 लाख रुपए लिए थे. साथ पारिवारिक अदालत द्वारा तय शर्तों का पूरी तरह से पालन किए बिना इसका लाभ उठाया है. यह प्रथम दृष्टया न केवल पारिवारिक अदालत के आदेश और उसके समक्ष दिए गए शिकायतकर्ता की शपथ पत्र पर दिए गए वचन का उल्लंघन है, बल्कि पक्षों के बीच हुए समझौते और उक्त समझौते के तहत उसे प्राप्त लाभ का उल्लेख किए बिना वर्तमान याचिका दाखिल करके इस अदालत को धोखा देने की कोशिश की है.

कोर्ट को गुमराह करने और तथ्यों को छिपाने का आरोप

अदालत के समक्ष तथ्यों को छिपाकर झूठा हलफनामा दाखिल करने के समान है. साथ ही यह कानूनी प्रक्रिया का.सरासर दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधानों का दुरुपयोग है. इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता.

अदालत ने इसे देखते हुए शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 340 (अदालत द्वारा जांच) के साथ धारा 195 (1)(बी)(अदालत की संज्ञान लेने की शक्ति) के तहत अलग.से कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. दंपति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी. उसको लेकर 22 नवंबर 2022 को पहले प्रस्ताव पर आदेश पारित किया गया था. समझौते के तहत महिला को कुल 19 लाख मिलने थे.

शुरुआत में उसे 10 लाख रुपए का भुगतान किया गया और पति के कहा कि वह बाकी राशि भी दे देगा. अदालत ने पाया जाता दोनों पक्षों के बीच सभी विवाद पारिवारिक अदालत के समक्ष सुलझा लिए गए थे. लेकिन जब उसने अपने पति के खिलाफ आपराधिक मामला दाखिल किया तो इस महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपा लिया.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु अपहरण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबी-सीआईडी जांच को दी मंजूरी, ADGP जयराम के निलंबन पर उठे सवाल

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

6 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

43 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago