देश

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का गुरुवार सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. अनीता गोयल के परिवार में उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीता गोयल ने गुरुवार तड़के तीन बजे अंतिम सांस ली.

एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं

बता दें कि अनीता गोयल जेट एयरवेज के ऑपरेशन्स से जुड़ी हुई थीं और वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं. नरेश गोयल, जो खुद कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए मानवीय आधार पर इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी.

पिछले साल गिरफ्तार हुए थे नरेश गोयल

उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 सितंबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, क्योंकि उन्होंने पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. जिसके बाद बाम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 2 महीने की जमानत दी थी.

यह भी पढ़ें- राक्षस रक्तबीज का जिक्र कर शिवराज सिंह ने दिल्ली सीएम पर साधा निशाना, बोले- अरविंद केजरीवाल भ्रष्टबीज, जहां भी…

ईडी ने दावा किया था कि उन्होंने केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी. इस पर जमानत याचिका में, नरेश गोयल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए ऋण राशि का दुरुपयोग नहीं किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

2 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

2 hours ago