दुनिया

“भारत ने 10 साल में असाधारण आर्थिक उपलब्धि हासिल की”, भारतीय-अमेरिकी कारोबारी ने कहा- मोदी की ऊर्जा का मुकाबला विपक्षी नेता नहीं कर सकते

अमेरिका में भारतीय मूल के एक समाजसेवी और कारोबारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र नेता हैं जो अपने चुनावी भाषणों में भारत के भविष्य की बात कर रहे हैं और विपक्षी खेमे में कोई नेता उनकी ऊर्जा और सक्रियता का मुकाबला नहीं कर सकता.

“भविष्य की बात करते हैं पीएम मोदी”

भारतीय अमेरिकी कारोबारी सुरेश वी. शिनॉय ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयां छू रही है और इसके साथ देश में अवसर ही अवसर हैं.आईआईटी के पूर्व छात्र शिनॉय ने कहा, ‘‘मैं भारत के चुनावों में देख पा रहा हूं कि मोदी ही एकमात्र व्यक्ति हैं जो भविष्य की बात कर रहे हैं. वह बात कर रहे हैं कि प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे करना है.’’

असाधारण आर्थिक उपलब्धि हासिल की

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘मैं कोई हिंदूवादी व्यक्ति नहीं हूं. मुझे लगता है कि यह तो राजनीतिक चर्चा का विषय है, लेकिन भारत ने पिछले 10 साल में आर्थिक स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, उसे देखिए. ये असाधारण है. वे अब दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं.’

“भारत में अवसरों और भविष्य की बात हो रही है”

शिनॉय ने कहा कि भारत में अब भी 80 करोड़ लोग हैं, जिन्हें अवसरों की जरूरत है और जिनकी आकांक्षाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, भारत को एक बड़ी आबादी के लिए अवसर पैदा करते रहने होंगे. भारत में अवसरों और भविष्य की बात हो रही है और कैसे इनका लाभ उठाना है, यह बात हो रही है. अमेरिका में यह बात होती है कि हमारे पास समृद्धि है, हमारे पास वैश्विक नेतृत्व है और इसे कैसे बनाकर रखना है?’’

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का जबरा फैन है ये पाकिस्तानी-अमेरिकी अरबपति, कहा- पाकिस्तान को भी ऐसा नेता चाहिए जो…

उन्होंने कहा कि अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में कितने राजनीतिक भाषणों में लोगों ने यह बात सुनी है कि 2020, 2028 या 2032 में जीवनस्तर कैसा होगा. उन्होंने कहा, बहुत कम में. वे केवल आज की बात कर रहे हैं. लेकिन अगर आप नेता हैं तो आपको आज से 10 साल बाद की तस्वीर प्रस्तुत करनी होगी. भारतीय राजनीति में अन्य कुछ (विपक्षी) नेता इस तरह का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे लड़खड़ा रहे हैं क्योंकि वे मोदी की ऊर्जा और सक्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago