देश

फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तानी पहुंची अंजू के ससुराल वालों ने बताया आखिरी बार वह कब आई थी बलिया

Anju Pakistan: एक तरफ पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ भारत से पाकिस्तान में पहुंची अंजू भी सुर्खियों में है. भारतीय महिला अंजू अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान चली गई और अब धर्म बदलकर वहीं रहने लगी है. अंजू के पाकिस्तान जाने से उसके पति के साथ-साथ घरवाले भी दुखी हैं. वहीं अंजू के ससुराल के लोग भी उसके पाकिस्तान जाने से हैरान हैं. अंजू के पति अरविंद रफायल बलिया जिला के रसड़ा तहसील अंतर्गत पचवार ग्राम सभा के खरवार गांव निवासी हैं.

अरविंद और अंजू की शादी 2007 में राजस्थान के भिवाड़ी में हुई थी और फिलहाल वह अपने पति और दो बच्चों के साथ अलवर में रहती थी. बताया जा रहा है कि इसी बीच फेसबुक पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान के नसरुल्लाह से हो गई. उसी दोस्त से मिलने के लिए अंजू वैध वीजा दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान के पख्तूनख्वा पहुंच गई. अब मीडिया के जरिए जब ये खबर अरविंद के गांव के लोगों को लगी तो उनको बहुत दुख हुआ.

वहीं अरविंद की चाची ने भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि खबरों से पता चला है कि अंजू पाकिस्तान चली गई. अंजू और अरविंद का एक लड़का और लड़की है. दस साल पहले अंजू अपने पति अरविंद के साथ देवर की शादी में आई थी. उसके बाद वह कभी बलिया नहीं आई.

अरविंद के गांव के लोग दुखी

वहीं अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर के बाद अरविंद के गांव में भी लोग दुखी हैं. गांव के लोगों का कहना है कि अंजू को ऐसा नहीं करना चाहिए था, उसने बहुत किया. गांव के लोग इस बात से आहत हैं कि गलत वजह से उनका गांव चर्चा में आ गया.

ये भी पढ़ें: Anju Nasrulla: पाकिस्‍तान भागी अंजू के निकाह पर परिजन खफा, पिता बोले- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई

अंजू बन गई फातिमा

पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू में अंतर बस इतना है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर भारत आ गई और अंजू अपने दोनों बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई है. अंजू और नसरुल्लाह इस समय खैबर पख्तूनख्वा में रह रहे हैं जो काफी खतरनाक जगह है. रिपोर्ट के मुताबिक अंजू अब फातिमा बन गई है और इस्लाम धर्म स्वीकार कर नसरुल्लाह के साथ रहने लगी है. इस बीच अंजू के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ताजा वीडियो में वह बुर्के में नजर आ रही है. वायरल हो रहे वीडियो में अंजू उर्फ फातिमा नसरुल्लाह और उसके दोस्तों के साथ डिनर कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

2 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

19 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

34 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago