देश

UP : माफिया विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा को HC से झटका, करोड़ों के मकान की कुर्की, नहीं किया जाएगा रिलीज

Manish Mishra Case Bhadohi: उत्‍तर प्रदेश में भदोही के माफिया व पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) और उसके सगे-संबंधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. भदोही (Bhadohi) जिला प्रशासन के द्वारा 7 महीने पहले विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा के मकान को कुर्क करने के आदेश दिए गए. यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) पहुंच गया था, जहां से अब मनीष मिश्रा को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुर्क मकान रिलीज करने की मांग में दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है.

3 मंजिला मकान को कुर्क करने का दिया था आदेश
भदोही जिलाधिकारी ने गैंगस्टर (Gangster) एक्‍ट के तहत विजय मिश्रा के भतीजे ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा की 8 करोड़ 30 लाख रूपए की कीमत के 3 मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जून को लगभग 8 करोड का मकान कुर्क किया था. कुर्की के खिलाफ मिश्रा के अधिवक्ता रजनीश शुक्ल और विपिन शुक्ल की ओर से याचिका दाखिल की गई थी.

नए सिरे से याचिका दाखिल करने की छूट भी न‍हीं मिलेगी
आज इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक कुमार बिड़ला और जस्टिस राजेंद्र कुमार चतुर्थ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुनी, जिसके बाद विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा की याचिका को खारिज कर दिया गया. इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि याची को नए सिरे से याचिका दाखिल करने की छूट नहीं दी जा रही है.

याची ने कहा- कुर्की के साथ सामान भी जब्त कर लिया गया
पुलिस द्वारा प्रयागराज में स्थित मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई और काफी पहले ही मकान को कुर्क कर भी लिया गया. जिस पर याची ने कहा है कि उस मकान में उनका सामान भी रखा था, जो कुर्की के साथ जब्त कर लिया गया. वहीं, भदोही के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से यह संपत्ति क्रय की गई थी, इसलिए वहां कुर्की की कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भागी ‘अंजू’ के हो रहे खूब चर्चे, उसने वहां कुबूला इस्लाम और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया

माफिया विजय मिश्रा के भतीजे के खिलाफ कई केस
बता दें कि मनीष मिश्रा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. उसे कई महीनों पहले जेल भेजा गया. भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मुताबिक, मनीष मिश्रा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, गुंडा, गैंगस्टर एक्ट समेत कई अभियोग विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पहले भी मनीष मिश्रा की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भदोही जिला प्रशासन के द्वारा की जा चुकी है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

22 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

39 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

56 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago