दुनिया

Watch: सीमा पार कर पाकिस्तान गई अंजू उर्फ फातिमा का शानदार दावत-ए-वलीमा! नसरुल्लाह के दोस्तों के साथ ले रही है ‘चिकन रोटी’ का स्वाद

Watch: भारत की अंजू अपने प्यार नसरुल्लाह से मिलने पिछले दिनों पाकिस्तान गई थी. अंजू ने धर्म परिवर्तन करके नसरुल्लाह से निकाह कर लिया. निकाह से पहले प्री वेडिंग शूट भी किया गया. सामने आ रही तस्वीरों में दोनों खुश नजर आ रहे हैं. इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारत से पाकिस्तान गई अंजू के लिए शानदार दावत-ए-वलीमा का इंतजाम किया गया है. वीडियो में अंजू-नसरुल्लाह को दोस्तों के साथ खाना खाती नजर आ रही है.

पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

वीडियो को एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में अंजू को बुर्का पहने देखा जा सकता है. नसरुल्लाह को टोपी पहने हुए भी देखा जा सकता है. बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी जिले की रहने वाली अंजू 23 जुलाई को सीमा पार कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी. नसरुल्लाह और अंजू की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी, फिर दोनों को एक दूसरे प्यार हो गया. कहा जाता है कि अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

पति से झूठ बोलकर अंजू पहुंची पाकिस्तान

34 वर्षीय अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं. वह 2019 में फेसबुक के जरिए 29 वर्षीय नसरुल्लाह के संपर्क में आई. अंजू ने पाकिस्तानी प्रेमी के लिए अपना घर छोड़ दिया, लेकिन उसके परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी. उन्हें तब पता चला जब एक भारतीय महिला के अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की खबर आई. अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है. इससे पहले, उसके पिता ने दावा किया था कि वह ‘मानसिक रूप से परेशान’ थी. जब उसकी शादी की खबरें सामने आईं तो उसके पिता ने कहा कि वह मेरे लिए मर गई है.

पाक की खूबसूरती की तारीफ करती अंजू का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक दिन पहले भी अंजू का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में अंजू नसरुल्लाह के साथ पहाड़ों में सैर करते दिख रही थीं. इस दौरान वो पोज देते हुए दिखीं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago