भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
‘भारत एक्सप्रेस’ पत्रकारिता की आकाशगंगा में एक और उड़ान भरने की तैयारी में है. ग्रुप के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय जल्द ही अखबार लॉन्च करने वाले हैं. यह एक दैनिक समाचार पत्र होगा और इसे ‘भारत एक्सप्रेस’ के नाम से ही लॉन्च किया जाएगा. यह अखबार भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की फिलॉसफी के मूल मंत्र ‘सत्य, साहस और समर्पण’ की धुरी पर केंद्रित रहेगा.
इसके पहले भारत एक्सप्रेस ग्रुप के तहत एक न्यूज चैनल और डिजिटल न्यूज का एक बड़ा विस्तार है. हिंदी, अंग्रेजी और ऊर्दू तीन भाषाओं में यह ग्रुप अपनी सेवाएं दे रहा है. जो सैटेलाइट चैनल के अलावा वेबसाइट, यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी कवरेज दे रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क महज 6 महीने से कम के अंतराल में ही अपने विकास का पताका लहराते हुए आगे बढ़ रहा है.
भारत एक्सप्रेस अखबार को पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, वाराणसी, देहरादून और गोरखपुर संस्करण के साथ शुरू किया जाएगा. अखबार का कलेवर खास तौर पर अनुभवी टीम के साथ तैयार किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पारंपरिक समाचार पत्र पढ़ने वालों के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी जोड़े. आज के दौर में युवाओं को अखबार के साथ जोड़ने के लिए इसमें संपादकीय स्तर पर वो तमाम इंटेलेक्चुअल और इंफॉर्मेटिव तत्व होंगे, जिससे युवा वर्ग आकर्षित होता है.
भारत एक्सप्रेस के एमडी, चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने अपनी स्वयं की पत्रकारिता की यात्रा अखबार से की थी. लिहाजा, मीडिया का यह कोना उनके लिए काफी निजी महत्व भी रखता है. उनका उद्देश्य अखबार के जरिए पाठकों को बेहतर कंटेंट मुहैया कराना और सही तथा सटीक जानकारियों से लैस रखना है. उन्हीं के विजन का नतीजा है कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क बेहद ही कम समय में अपनी छाप सामान्य जन-मानस के ऊपर छोड़ता जा रहा है. जिसके चलते यह मीडिया ग्रुप अपने पंख लगातार पसार रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…