देश

Weather Updates: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी, बिजली गिरने को लेकर अलर्ट

देश भर में मानसून की लहर है. इस बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है और प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई है. फिलहाल राजधानी लखनऊ में भी बुधवार के दिन तेज बारिश होने के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है. कई जिलों में तेज बारिश पड़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है और कई ऐसे जिले हैं जहां पर तेज से भी अधिक तेज हवा चलने और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं.

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम

पश्चिमी व पूर्वी यूपी के लगभग सभी हिस्सो में बारिश पड़ने की संभावना है साथ ही गरज चमक भी देखने को मिल सकती है. कई जगहों पर बहुत तेज बारिश पड़ने और कई जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार जताए गए हैं. पश्चिमी और पूर्वी यूपी की कई जगहों पर 40 से 50 किमी./घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.

ये भी पढ़ें- Jaipur Mumbai Train Firing: क्या ट्रेन में गोली चलाकर 4 लोगों को मार डालने वाला RPF जवान चेतन सिंह मनोरोगी है? रेलवे ने दिया ये जवाब

बिहार के मौसम का हाल

वहीं बिहार के मौसम की बात करें तो  पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अगस्त तक बिहार के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर की ओर बढ़ते हुए गहरे दबाव में बदल गया. मंगलवार शाम तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बांग्लादेश तट को पार करने की उम्मीद थी. अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की पूरी संभावना है.

इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन पश्चिमी हिमालय की तलहटी से पूर्वी दरभंगा, देवघर होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है. इसके संयुक्त प्रभाव से 5 अगस्त तक अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. दो अगस्त (बुधवार) को दक्षिण बिहार में मॉनसून की सक्रियता तेज हो जायेगी. रोहतास और भभुआ समेत करीब सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. औरंगाबाद, गया, नवादा, भोजपुर और नालंदा जिले में भारी बारिश की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago