देश

Jaipur Mumbai Train Firing: क्या ट्रेन में गोली चलाकर 4 लोगों को मार डालने वाला RPF जवान चेतन सिंह मनोरोगी है? रेलवे ने दिया ये जवाब

Jaipur-Mumbai Train Firing: जयपुर-मुंबई एक्‍सप्रेस ट्रेन में गोलियां चलाकर 4 लोगों की जान लेने के आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ी हुई है. बहुत-से लोग चेतन सिंह को सरेआम फांस पर लटकाने की मांग कर रहे हैं. कुछ लोग उसे आतंकवादी भी बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उसने ट्रेन में बहस करने वालों को गोली मारी.

बहरहाल, आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह पुलिस हिरासत में है. उसके बारे में बुधवार (2 अगस्त) को भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा जांच में आरोपी को कोई गंभीर मनोविकार (मानसिक बीमारी) नहीं पाया गया. यानी वह मनोरोगी नहीं है, जैसा कि पहले की खबरों में ऐसा बताया जा रहा था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चार लोगों की हत्या के आरोपी चेतन सिंह मानसिक तौर पर बीमार था. इस पर रेलवे ने कहा कि हो सकता है इसको लेकर उसने जांच निजी स्तर पर कराई होगी, जिसे गुप्‍त रखा गया.

कब और कैसे हुई थी ट्रेन में फायरिंग
जयपुर-मुंबई एक्‍सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना सोमवार (31 जुलाई) की सुबह की है, ट्रेन तब महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी. बताया जा रहा है कि सुबह लगभग छह बजे RPF कांस्टेबल चेतन सिंह ने चार लोगों को चलती ट्रेन में ही गोली मारी. उसके बाद मीरा रोड स्टेशन (मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर) के पास यात्रियों के जंजीर खींचने के बाद ट्रेन रुकने पर भागने की कोशिश करते समय उसे को पकड़ लिया गया. यह घटना जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में बुजुर्ग को नमाज पढ़ते देखकर लोगों ने शुरू किया हनुमान चालीसा का पाठ, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- इस तरह का दिखावा…गलत इंटेशन…

किस-किस को मारी गई थी गोली?
फायरिंग में जान गंवाने वालों में आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा भी हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पालघर के नालसोपोरा के निवासी अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (58) और बिहार के मधुबनी के निवासी असगर अब्बास शेख (48) के रूप में हुई है. वहीं तीसरे मृतक की पहचान सैयद एस. (43) के तौर पर की गई है. बताया जाता है कि RPF कांस्टेबल ने गोली मारने के बाद ट्रेन में ही एक स्‍पीच भी दी थी. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन सिंह 7 अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

38 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

57 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago