देश

Corona New Variant JN.1: गाजियाबाद के अलावा नोएडा और लखनऊ में भी मिले कोरोना के मामले, राजस्थान में 16 दिन की नवजात कोरोना पॉजिटिव

Corona New Variant JN.1: कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है. इसके नए सब वेरियंट JN.1 की चपेट में देश के अब तक कई लोग आ चुके हैं. वहीं धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़ते ही जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा COVID-19 वेरिएंट (JN.1) के लिए नया अलर्ट जारी किया गया है. केरल से लेकर चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर तक के राज्यों ने अब कोरोना वायरस के संभावित खतरे को भांपते हुए इससे लड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है.

नेपाल से लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित

गोवा, केरल, महाराष्ट्र में जहां कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण फैल रहा है, वहीं गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद अमित त्यागी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बीच नोएडा में भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला है. 44 साल का यह व्यक्ति नोएडा के सेक्टर-36 में रहता है. वहीं गाजियाबाद में फिर एक और कोरोना का मामला सामने आया है. जिले के विजयनगर में रहने वाले एक 36 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है.

लखनऊ में भी कोरोना का मामला

लखनऊ में भी कोरोना का एक मामला सामने आया है. यहा के मानक नगर थाना क्षेत्र के चंदरनगर निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है. महिला को कुछ दिनों पहले सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या थी. वहीं कोरोना की जांच में महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. महिला में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन 1 नहीं पाया गया.

राजस्थान में भी कोरोना का खतरा, 16 दिन की बच्ची में संक्रमण

राजस्थान में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. यहां पर नए सब-वैरिएंट के 2 और मामले सामने आए हैं. कोरोना का भरतपुर में पॉजिटिव मरीज मिला है, जयपुर में प्रसव के बाद एनआईसीयू में भर्ती मात्र 16 दिन की बालिका कोरोना संक्रमित पाई गई है.

इसे भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन से पहले शहर के होटलों की प्री-बुकिंग कैंसिल, जानें आखिर क्या है फैसले की वजह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है. वहीं लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने को भी कहा है. इसके अलावा अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य है. कोरोना के प्रमुख लक्षणों में बुखार जुकाम और सांस संबंधित परेशानी होने पर चिकित्सक को अवश्य दिखाएं. कोरोना पॉजिटिव होने पर तत्काल प्रभाव से 7 दिन के लिए स्वयं को आइसोलेट करें.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago