देश

हरियाणा में कानून अधिकारियों की नियुक्ति विवादों में, आखिर कब तक चलता रहेगा VIP वाला मॉडल ?

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य में कुछ दिनों पहले ही लगभग 97 एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) की नियुक्ति की है. लेकिन यह नियुक्ति विवादों के घेरे में आ गई है. कारण है विकास बराला (Vikas Barala) की नियुक्ति. विकास पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. विकास की नियुक्ति के बाद हरियाणा सरकार की काफी ज्यादा किरकिरी हुई थी. हालांकि अब नायब सिंह सैनी ने इस नियुक्ति को रद्द कर दी है.

विकास बराला के पिता कौन?

विकास बराला बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के पुत्र हैं. बता दें, सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.

क्या है आरोप ?

विकास बराला पर 2017 में एक आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप है. इस मामले की सुनवाई अब भी अदालत में चल रही है. बता दें, विकास जमानत पर बाहर हैं.

कब हुई थी नियुक्ति

उनकी नियुक्ति जुलाई में की गई थी. राज्यपाल के मंजूरी के बाद ही इनकी नियुक्ति हुई थी. राज्यपाल ने 97 कानून अधिकारियों की लिस्ट को मंजूरी दी थी. इस लिस्ट में विकास का नाम शामिल था. जिसके बाद जनता और विपक्षी दलों में नाराज़गी फैल गई थी. लोग तो सरकार से सवाल करने लगे थे कि एक गंभीर आरोपों से घिरे शख्स को इतनी अहम जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है?

नियुक्तियों में VIP रिश्तेदारों को प्राथमिकता

इसी बीच रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया कि इन नियुक्तियों में VIP रिश्तेदारों को प्राथमिकता दी गई है. एक रिपोर्ट की माने तो, जांच में पाया गया कि 97 में से कम से कम 23 नियुक्त वकील राजनीतिक नेताओं, हाई कोर्ट जजों, IAS और IPS अफसरों के रिश्तेदार हैं.

इसे भी पढ़े- पीएम मोदी ने 19 वर्षीय दिव्या देशमुख को महिला चेस वर्ल्ड चैंपियन 2025 जीतने पर दी बधाई

नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में साफ कहा था कि अगर नियुक्ति की प्रक्रिया साफ और निष्पक्ष नहीं होगी, तो ये सिर्फ राजनीतिक फायदे और तुष्टीकरण का तरीका बन जाएगी. उस समय कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को चेतावनी भी दिया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

9 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

21 minutes ago

पेशी पर आ रही ओडिशा पुलिस पर हमला, फायरिंग कर NDPS आरोपी को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया

रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर…

25 minutes ago

छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

Indore Illegal Abortion Kits: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्भपात किट का जखीरा…

27 minutes ago

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

1 hour ago