उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज की घोर लापरवाही- सोते रहे डॉक्टर ,मरीज की गई जान, दो जूनियर डॉक्टर सस्पेंड

पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े मेडिकल सेंटर LLRM मेडिकल कॉलेज (LLRM Medical College) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हादसे में घायल सुनील आधी रात को तड़पता हुआ इमरजेंसी पहुंचा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर (doctors) नींद में डूबे रहे. इलाज न मिलने से सुनील ने वहीं दम तोड़ दिया. घटना के बाद हड़कंप मच गया. जांच में लापरवाही की पुष्टि होते ही मेडिकल प्रशासन ने दो जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

घटना के बाद हड़कंप

मेरठ के गांव हसनपुर के प्रधान ने डीएम व सीएमओ को फोन पर की शिकायत की गई तो मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया. मेडिकल कालेज के उप प्रधानाचार्य व हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डा. ज्ञानेश्वर टोंक ने आरोपित जूनियर डॉक्टर भूपेश और अनिकेत को निलंबित कर दिया है. मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर जांच आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा, इमरजेंसी स्टाफ कुर्सियों पर सोता रहा और बार-बार कहने पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया और उसकी हालत गंभीर हो गई जब एक कर्मचारी ने एक्स-रे के बिना ही सुनील का पैर काटने को कहा, दस्तखत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध जताया.

इसके बाद घायल को ‘लावारिस’ बताकर भर्ती किया गया, लेकिन समय रहते इलाज न मिलने के कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और मांग की कि लापरवाह स्टाफ को तत्काल सस्पेंड किया जाए.


ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने 19 वर्षीय दिव्या देशमुख को महिला चेस वर्ल्ड चैंपियन 2025 जीतने पर दी बधाई


भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

31 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

46 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

55 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

56 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

59 minutes ago