Heatwave Alert: उत्तर भारत में लोग इस वक्त गर्मी से परेशान दिख रहे हैं. अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी ये पहली बार हुआ है. लोग हैरान और डरे हुए हैं कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इतनी गर्मी है तो मई जून में क्या होगा? बुधवार को सबसे गर्म दिन माना गया जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया. पिछले साल देश ने 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी झेली लेकिन जिस तरह से अप्रैल में ही गर्मी जला रही है उसने बता दिया है कि इस बार गर्मी पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.
उत्तर-भारत के ज्यादातर शहरों में यही हाल है. गर्मी और लू की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सबका एक ही सवाल है कि अप्रैल में ऐसा है तो मई-जून में क्या होगा. अभी तक इन्हीं दो महीनों में इस तरह की गर्मी होती थी, लेकिन इस साल अप्रैल से ही लू चलने लगी है.
वैसे तो पूरे उत्तर-भारत में गर्मी बढ़ गयी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में हालत और भी ज्यादा खराब है. दिल्ली में पिछले 4 दिन से तापमान 40 डिग्री के पार जा रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अभी 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा, दिल्ली-एनसीआर को लू की श्रेणी में रख सकते हैं.
पिछले साल भारत में 536 हीटवेव यानी लू देखी गयी गई, जो कि 14 सालों में सबसे ज्यादा थी. चिंता की बात ये है कि इस बार उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश के उत्तर और पश्चिम के राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में गर्मी दोगुनी होने की आशंका है.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…