Mahavir jayanti 2025 Wishes: जैन समाज के लिए आज के दिन बेहद खास है. आज महावीर जयंती देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. सुबह से ही जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन चल रहा है. सुबह की पहली किरण से ही महावीर स्वामी के नाम का जाप किया जा रहा है. कहीं रथयात्रा निकाली जा रही है तो कहीं कलाशाभिषेक चल रहे हैं. घरों में भी पूजा-अर्चना हो रही है. ऐसे में अगर आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिजनों को यह बेहतरीन शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग तो जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह का हमको मंत्र दिया,
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
सत्य-अंहिसा का डंका बजाया था महावीर ने,
मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने.
अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने,
जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने,
महावीर जयंती 2025 की शुभकामनाएं!
महावीर है जिनका नाम,
अहिंसा है उनका नारा,
त्रिशला नंदन को बार-बार है प्रणाम हमारा
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
महावीर स्वामी आपको भरपूर आशीर्वाद दें,
आपके जीवन को सत्य, अहिंसा और बाह्य करुणा के गुणों से भर दें.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे,
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे,
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे.
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
-भारत एक्सप्रेस
मोक्षदा एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं, बल्कि अपनों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण…
Ekadashi Vrat Significance: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को समर्पित…
सोशल मीडिया पर इजरायल की संसद का बताकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है,…
Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. हर महीने दो बार आने…
Shruti Haasan Haunted House Story: साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने मुंबई स्थित घर में…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान के मकान पर चल रहे…