Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Heatwave Alert: अप्रैल में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, क्या 2025 बनेगा अब तक का सबसे भीषण गर्मी वाला साल?

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से हालत खराब हो रही है लोगों की. ये पहली बार हुआ है कि इस सीजन में तापमान 40 डिग्री के पार गया हो.

Heatwave Alert: उत्तर भारत में लोग इस वक्त गर्मी से परेशान दिख रहे हैं. अप्रैल के महीने में इतनी गर्मी ये पहली बार हुआ है. लोग हैरान और डरे हुए हैं कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इतनी गर्मी है तो मई जून में क्या होगा? बुधवार को सबसे गर्म दिन माना गया जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया. पिछले साल देश ने 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी झेली लेकिन जिस तरह से अप्रैल में ही गर्मी जला रही है उसने बता दिया है कि इस बार गर्मी पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.

अप्रैल में इतनी गर्मी है तो मई-जून में क्या होगा ?

उत्तर-भारत के ज्यादातर शहरों में यही हाल है. गर्मी और लू की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सबका एक ही सवाल है कि अप्रैल में ऐसा है तो मई-जून में क्या होगा. अभी तक इन्हीं दो महीनों में इस तरह की गर्मी होती थी, लेकिन इस साल अप्रैल से ही लू चलने लगी है.

अभी दो दिन और रहेगी गर्मी

वैसे तो पूरे उत्तर-भारत में गर्मी बढ़ गयी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में हालत और भी ज्यादा खराब है. दिल्ली में पिछले 4 दिन से तापमान 40 डिग्री के पार जा रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अभी 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा, दिल्ली-एनसीआर को लू की श्रेणी में रख सकते हैं.

क्या 2025 बनेगा अभी तक का सबसे गर्म साल?

पिछले साल भारत में 536 हीटवेव यानी लू देखी गयी गई, जो कि 14 सालों में सबसे ज्यादा थी. चिंता की बात ये है कि इस बार उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश के उत्तर और पश्चिम के राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में गर्मी दोगुनी होने की आशंका है.

ये भी पढ़े सीएम नीतीश को लेकर ऐसा क्या बोले अश्विनी चौबे? बिहार की राजनीति में शुरू हुई नई बहस, जानें पूरा मामला-

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital